featured यूपी

ब्राह्मण सम्मेलन में बसपा को आई दलितों की याद, कहा- चुन-चुन कर मार रही है भाजपा सरकार

ब्राह्मण सम्मेलन में बसपा को आई दलितों की याद, कहा- चुन-चुन कर मार रही है भाजपा सरकार

लखनऊः शंखनाद, मंत्रोच्चार और परशुराम जी के जयकारों का ये नजारा बसपा के मंच से गूंज रहा था। ये पहली बार है कि, बसपा अब हिंदुत्व के मुद्दे पर चुनाव जीतने का प्रयास कर रही है। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव आज बरेली के पीलीभीत रोड स्थित फ़हम लॉन पहुंचे। जहां पर उन्होंने प्रबुद्ध विचार संगोष्ठी की। संतीश चंद्र मिश्रा ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि, उत्तर प्रदेश में आपको हर जगह निराशा ही निराशा नजर आ रही है।

दलितों और ब्राह्मणों पर हो रहे हैं हमले

सतीश मिश्रा ने कहा कि पिछल साढ़े चार सालों में प्रदेश के भीतर दलितों और ब्राह्मणों पर हमले हो रहे हैं। उन्हें चुन-चुन कर मारा जा रहा है। ब्राह्मणों में इतनी दहशत है कि उन्हें डर है कि न जाने कब गोली मार दी जाएं। भाजपा की सरकार बनते ही रायबरेली में 5 ब्राह्मणों को जलाने का काम किया गया, उनकी झोपड़ी जला दी गई।

उन्होंने कहा कि उनके मंत्री कहते हैं कि ऐसे अपराधियों के साथ ऐसा ही होगा। लखनऊ में एप्पल कंपनी में काम करने वाले को उसका नाम पूछते ही पूछते ही जैसे पता चला वो तिवारी है उसको मार डाला। बिकरू कांड में 100 ब्राम्हण का नाम लिया गया। अधिकारियों से कहा गया कि ये अच्छा मौका मिला है, इनको अज्ञात में डाल दो फिर जिसे चाहो उठा लो। फिर सब जगह से मजबूत ब्राम्हणों की लिस्ट बनाकर मुंबई और कोलकाता से उठवाकर उनको मार दिया गया ब्राम्हण, महिलाओं को भी नहीं छोड़ा जो घर में काम कर रही थी, उसके साथ में उसके 3 साल और 6 साल के बच्चे को भी जेल में भी डाल दिया। 29 तारीख को शादी होती है, खुशी दुबे की और फिर उसे भी जेल में डाल देते हैं। 7 दिन तक खुशी दुबे को कहा रखा ये तक नहीं बताया।

Related posts

बजट के शेष सत्र में मोदी का बहिष्कार करेगी कांग्रेस

Rahul srivastava

यू.पी में एक दिन में हुई 1.50 लाख कोरोना जांचें

Mamta Gautam

5 अगस्त को होगा उपराष्ट्रपति चुनाव, एनडीए की तरफ से 3 नामों पर लगी अटकलें

Pradeep sharma