नई दिल्ली: परगवाल की राजपुरा पोस्ट पर बीएसएफ के एक जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। उसकी पहचान बीएसएफ की 92वीं बटालियन के हेड कांस्टेबल वीके तिवारी के रूप में हुई है। वह झारखंड का रहने वाला था और वर्तमान में परगवाल की अग्रिम पोस्ट राजपुरा में तैनात था।
ये भी पढें:
केरल बाढ़:केंद्र सरकार ने विदेशी सहायता लेने से किया इनकार,UAE ने की थी 700 करोड़ देने की पेशकश
केरल बाढ़ पीड़ितो के मसीहा बने सुशांत सिंह राजपूत , डोनेट किए 1 करोड़ रुपए
बुधवार सुबह करीब पांच बजे जवानों ने गोली चलने की आवाज सुनी। जब पास जा कर देखा तो जवान खून से लथपथ पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी। परगवाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अखनूर भेज दिया है और इसके साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढें:
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर का पार्टी से निलंबन किया रद्द
जर्मनी के हैम्बर्ग में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
By: Ritu Raj