featured मनोरंजन

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह को दुबई पुलिस ने लिया हिरासत , राखी ने रो-रोकर कही ये बात

rakhi mika बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह को दुबई पुलिस ने लिया हिरासत , राखी ने रो-रोकर कही ये बात

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह को अबु धाबी (दुबई) पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन पर एक नाबालिग लड़की को अश्लील तस्वीरें भेजने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि ब्राजील की रहने वाली 17 साल की लड़की ने मुरक्काबात पुलिस स्टेशन में सिंगर मीका सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले के सामने आने के बाद राखी सावंत ने मीका के लिए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में राखी कहती हैं, मीका तुम इतने लफड़े करते हो ना, अभी मैं आ रही हूं तुम्हें छुड़ाने के लिए। मैं दुबई का वीजा ढूंढ रही हूं। इसके साथ ही अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में मीका से सवाल पूछते हुए कहा- ‘तुम्हारी दिक्कत क्या है? तुम क्यों 17 साल की लड़कियों को छेड़ते हो? कभी किसी को थप्पड़ भी मार देते हो। इतने पंगे क्यों करते रहते हो तुम। मुझे बहुत तकलीफ होती है।

 

rakhi mika बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह को दुबई पुलिस ने लिया हिरासत , राखी ने रो-रोकर कही ये बात

बता दें कि रिपोर्ट्स की मानें तो मीका सिंह को सुबह 3 बजे गिरफ्तार किया गया है और उन्हें अबु धाबी जेल ले जाया जा सकता है। बता दें कि ऐसा पहले बार नहीं है जब मीका सिंह का नाम किसी विवाद से जुड़ा है। 2015 में उन पर दिल्ली में एक इवेंट के दौरान एक डॉक्टर को थप्पड़ मारने का आरोप लगा था। उससे पहले 2006 में राखी सावंत ने उन पर जबरदस्ती किस करने का आरोप लगाया था। अभी दो दिन पहले ही मीका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुबई इवेंट की एक वीडियो भी शेयर की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था ‘हे दुबई मैं आपके शहर में हूं और यह पहली बार है जब मैं यहां मोस्ट पॉपुलर अवार्ड ‘द मसाला अवार्ड फंक्शन’ को अटेंड करने आया हूं।

Related posts

विराट कोहली का प्यार पत्नि अनुष्का के लिए छलका कुछ यूं

mohini kushwaha

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: आज होगा भारत-पाक के बीच महा मुकाबला

Rani Naqvi

उत्तराखंड में होली से पहले दीपावली ! त्रिवेंद्र के हटाए जाने का जश्न, गंगोत्री धाम में हुई आतिशबाजी

Saurabh