मनोरंजन शख्सियत

बर्थडे स्पेशल: करिश्मा कपूर और करीना कपूर ख़ान ने एक साथ मिलकर सेलिब्रेट किया पापा का बर्थडे

raddhir kapoor बर्थडे स्पेशल: करिश्मा कपूर और करीना कपूर ख़ान ने एक साथ मिलकर सेलिब्रेट किया पापा का बर्थडे

मुंबई। 15 फरवरी 1947 को जन्में अभिनेता रणधीर कपूर इस साल अपना 72 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बीती रात रणधीर कपूर की दोनों बेटियां करिश्मा कपूर और करीना कपूर ख़ान ने मिलकर पापा का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर रणधीर कपूर के दामाद सैफ़ अली ख़ान की मौजूदगी भी ख़ास रही, जो आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं। रणधीर कपूर के बारे में दुनिया जानती है कि वो राज कपूर के तीनों एक्टर बेटों में सबसे बड़े हैं। ऋषि कपूर की तरह रणधीर कपूर को उतनी कामयाबी नहीं मिल पायी लेकिन, इंडस्ट्री में उनकी एक पहचान रही है। राज कपूर की फ़िल्म ‘श्री 420’ में रणधीर कपूर बतौर बाल कलाकार नज़र आये थे! साल 1971 में आई फ़िल्म ‘कल आज और कल’ से उन्होंने बड़े पर्दे पर मेन लीड से एंट्री की थी।

raddhir kapoor बर्थडे स्पेशल: करिश्मा कपूर और करीना कपूर ख़ान ने एक साथ मिलकर सेलिब्रेट किया पापा का बर्थडे

बहरहाल, अपने बर्थडे के मौके पर रणधीर कुछ इस अंदाज़ में कैमरे में कैद हुए। पापा के बर्थडे पर करीना कपूर ने अपने लुक से सबका ध्यान खींचा। आप देख सकते हैं करीना इस ब्लैक आउटफिट में कितनी खूबसूरत लग रही हैं। रणधीर कपूर की बड़ी बेटी करिश्मा कपूर अपनी बेटी समायरा के साथ इस पार्टी में पहुंची। इस मौके पर पूरा परिवार बेहद खुश नज़र आया। पति से डिवोर्स लेने के बाद करिश्मा ने बेटी समायरा और बेटे कियान की परवरिश अपने दम पे की है!

वहीं सैफ़ अली ख़ान की मौजूदगी भी बेहद ख़ास रही। उसके अलावा रणधीर कपूर की बहन और उनके भांजे भी इस पार्टी में शामिल हुए। करिश्मा कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बर्थडे पार्टी की एक बड़ी ही खूबसूरत सी तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में रणधीर कपूर के साथ उनकी पत्नी बबीता ही नहीं सैफ़, करीना, करिश्मा और करिश्मा की बेटी समायरा भी नज़र आ रही हैं।

Related posts

‘बॉलीवुड के डार्क सीक्रेट’ फिल्म के बदले होती है एक रात सोने की डिमांड

mohini kushwaha

खेल आधारित फिल्मों में काम चाहती हैं सोनाक्षी

bharatkhabar

खतरों के खिलाड़ी अक्षय कुमार ला रहे हैं PUB-G का ऑप्शन FAU-G

Trinath Mishra