देशभर में कोरोना वायरस के मामले अभी भी लगातार सामने आ रहे हैं। बॉलीवुड और टीवी के कई सितारे कोरोना से ग्रसित हैं तो कई उसे मात देकर वापस काम पर लौट गए हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। अभी कुछ देर पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्होंने इस बात की जानकारी दी। करीब दो महीने पहले उनकी बहन और अजय देवगन की साली साहिबा तनीषा मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव हुई थीं।
बेटी न्यासा को कर रही हैं MISS
काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने बेटी न्यासा देवगन की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘पॉजिटिव पाई गई हूं। मैं नहीं चाहती कोई मेरी रूडोल्फ नाक देखें। इसलिए दुनिया की सबसे प्यारी मुस्कान को देखते हैं। मिस यू न्यासा देवगन। काजोल के इस पोस्ट पर लोग उन्हें हिम्मत दे रहे हैं और उनकी रिकवरी की दुआ भी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें :-