Breaking News featured देश

जल्द ही जापान से भारत लाए जाएंगे भारतीय शव : सुषमा स्वराज

Sushma जल्द ही जापान से भारत लाए जाएंगे भारतीय शव : सुषमा स्वराज

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जापान से एक भारतीय के शव को स्वदेश लाने में मदद का आश्वासन दिया है। सुषमा ने मृतक की पत्नी को शव वापस लाने में मदद की प्रतिबद्धता जताई है।

sushma

सुषमा ने ट्वीट कर कहा, हम मृतक के शव को वापस लाने का पूरा खर्च उठाएंगे और वह भी बिना किसी देरी के।

 

गौरतलब है कि एक समाचार पत्र में गोपाल राय के परिवार के हवाले से एक खबर छपी थी कि उनके पास शव को भारत लाने के लिए पैसे नहीं हैं, जिस पर सुषमा ने प्रतिक्रिया स्वरूप मदद का आश्वासन दिया। पेशे से रसोइया गोपाल राम सितंबर 2015 को टोक्यो के लिए रवाना हुआ था, लेकिन 10 दिसंबर को उसका जापान में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मृतक की पत्नी ने कहा कि उसने एक कमरा किराये पर दिया हुआ है, जिससे उसे महीने में लगभग 3,000 रुपये मिलते हैं और उनकी एकमात्र कमाई का जरिया है। उसके तीन बच्चे हैं।

Related posts

घुम्मकड़ लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है ट्रैवल इंश्योरेंस, जानिए क्या है इसकी योग्यता

Trinath Mishra

पाकिस्तानः खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमला, आर्मी कैप्टन सहित 12 जवानों की मौत

Rahul

मोदी के खिलाफ बोला तो नहीं मिल रहा काम-प्रकाश राज

mohini kushwaha