Breaking News यूपी

ब्लैक फंगस का लखनऊ में कहर जारी, चार और मरीजों की मौत

मेरठ में दिख रहा ब्लैक फंगस का असर, मिले 7 नए मरीज

लखनऊ: ब्लैक फंगस बड़ी समस्या बनता जा रहा है। राजधानी लखनऊ में इसके लगातार मरीज मिलते जा रहे हैं। इसके साथ ही इस बीमारी की चपेट में आने से मृत्यु दर में भी इजाफा हो रहा है।

केजीएमयू में भर्ती 4 मरीजों की मौत

ब्लैक फंगस की मार झेल रहे 4 मरीज केजीएमयू में भर्ती थे, जिनकी मौत हो गई। अभी तक लखनऊ में इसकी चपेट में आने से कुल 8 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। लखनऊ ही नहीं प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में यह स्वास्थ्य विभाग के लिए एक नई समस्या बनकर सामने आ रहा है।

आंखों पर डाल रहा सीधा असर

इस बीमारी की चपेट में वह लोग आ रहे हैं, जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है। इसके साथ ही इसका ज्यादा प्रभाव आंखों पर पड़ रहा है। चेहरे में सूजन, नाक और अन्य हिस्सों में दर्द होना यही समस्याएं सामने आती है। स्थिति ज्यादा बिगड़ने पर मृत्यु हो जाती है। ऐसे में यह जानलेवा बीमारी लोगों के लिए कोरोना के बाद नई परेशानी लेकर आई है।

Related posts

विदेश मंत्री ने की पुष्टि, इराक में मारे गए लापता 39 भारतीय

lucknow bureua

मारा गया गैंगस्टर विकास दुबे

Rani Naqvi

Accident In Kanpur : तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, 3 की मौत

Rahul