featured देश राज्य

BJP की युवा विजय संकल्प महारैली में उमड़ा जन सैलाब, शिवराज सिंह करें रैली को संबोधित

विजय संकल्प रैली BJP की युवा विजय संकल्प महारैली में उमड़ा जन सैलाब, शिवराज सिंह करें रैली को संबोधित

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से रविवार को रामलीला मैदान में युवा विजय संकल्प महारैली का आयोजन किया है। इस महारैली में शामिल होने के लिए युवाओं की भीड़ रामलीला मैदान पहुंचने लगी है। भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष मनोज तिवारी, मध्‍यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेता इस रैली में भाषण देने के लिए पहुंच चुके हैं। रैली में नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा युवाओं के विकास के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी जाएगी। इस महारैली को पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेता संबोधित करेंगे।

 

विजय संकल्प रैली BJP की युवा विजय संकल्प महारैली में उमड़ा जन सैलाब, शिवराज सिंह करें रैली को संबोधित

इसे भी पढ़ें-दाऊदी बोहरा समुदाय के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पीएम मोदी, जाने क्या है बोहरा

इस रैली में कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेंगे। इस रैली की जानकारी देते हुए दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता में कहा था कि दिल्ली में बढ़ रही नकारात्मक राजनीति के बीच युवा विजय संकल्प महारैली दिल्ली भाजपा की सकारात्मक शुरूआत है। इसमें देश और दिल्ली के हितों के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक प्रस्ताव रखा जाएगा।

मनोज तिवारी ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के साथ ही पूरे देश के युवाओं में लोकप्रिय हैं। तिवारी ने बताया कि वह भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके साथ ही भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, वर्तमान अध्यक्ष पूनम महाजन व अन्य नेता युवाओं को संबोधित करेंगे।

इसे भी पढ़ें-अर्जुन राम मेघवाल ने ‘नेवा’ पर दो दिन के राष्‍ट्रीय ओरिएन्‍टेशन कार्यशाला का उद्घाटन किया

मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास के मंत्र को लेकर आगे बढ़ी है जिसके बहुत ही सकारात्मक परिणाम हर वर्ग के जीवन में देखने को मिल रहा है। मोदी सरकार ने युवाओं के विकास के लिए मुद्रा लोन योजना, स्टैंडअप योजना, स्किल इंडिया, कौशल विकास योजना जैसी अनेक योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं से करोड़ों युवाओं को लाभ मिला है। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव के मुताबिक युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकार, विधानसभा संयोजक, जिला व मंडलों के पदाधिकारियों की टीम महारैली को सफल बनाने में लगी हैं।

आपको बता दें कि 12 जनवरी से भाजपा का युवा संवाद शुरू हुआ है। इसी कड़ी में पहला वोट मोदी का संकल्प, अभियान चलाया जाएगा। 2 मार्च को दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में मोटर साइकिल रैली निकालकर केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक अभय वर्मा समत कई नेता उपस्थित रहे।

Related posts

सोनीपत धमाकों में फैसला, अब्दुल करीम टुंडा को उम्रकैद

Pradeep sharma

सुप्रीम कोर्ट ने पीएम केयर्स फंड, ट्रांसफर की मांग की खारिज

Ravi Kumar

बिहार: बीजेपी मंत्री पर सदन में तेजस्वी यादव ने साधा निशाना, कहा- मंत्री को तत्काल बर्खास्त करे सरकार

Yashodhara Virodai