featured देश

अर्जुन राम मेघवाल ने ‘नेवा’ पर दो दिन के राष्‍ट्रीय ओरिएन्‍टेशन कार्यशाला का उद्घाटन किया

अर्जुन राम मेघवाल ने ‘नेवा’ पर दो दिन के राष्‍ट्रीय ओरिएन्‍टेशन कार्यशाला का उद्घाटन किया

केन्‍द्रीय संसदीय कार्य, जल संसाधन, नदी विकास तथा गंगा संरक्षण राज्‍य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीते रोज नई दिल्‍ली में नेशनल ई-विधान एप्‍लीकेशन (नेवा) पर संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्‍ट्रीय ओरिएन्‍टेशन कार्यशाला के उद्घाटन सत्र की अध्‍यक्षता की। इस मौके पर मेघवाल ने नेवा की नई वेबसाइट लॉन्‍च की और 200 से अधिक प्रतिनिधियों को स्‍वच्‍छता की शपथ दिलाई।

 

अर्जुन राम मेघवाल ने ‘नेवा’ पर दो दिन के राष्‍ट्रीय ओरिएन्‍टेशन कार्यशाला का उद्घाटन किया
अर्जुन राम मेघवाल ने ‘नेवा’ पर दो दिन के राष्‍ट्रीय ओरिएन्‍टेशन कार्यशाला का उद्घाटन किया

इसे भी पढ़ेःकेन्‍द्रीय मंत्री अरूण जेटली ने सीसीआई के नए कार्यालय का उद्घाटन किया

ओरिएन्‍टेशन कार्यशाला में दो दिनों तक त‍कनीकी स्‍तरों और समूहों में नेवा के गुणों तथा विभिन्‍न राज्‍य विधान पालिकाओं के समक्ष ई-विधान लागू करने में आ रही कठिनाइयों पर चर्चा की जाएगी। कार्यशाला का फोकस सभी राज्‍य विधान पालिकाओं को ई-विधान प्‍लेटफॉर्म अपनाने के लिए प्रोत्‍साहित करना और विधान पालिकाओं के कामकाज में पारदर्शिता और  उत्‍तरदायित्‍व लाना है।

प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मेघवाल ने कहा कि विधानमंडलों के कामकाज से संबंधित सूचना वास्‍तविक समय में उपलब्‍ध होनी चाहिए और सूचना यूजर अनुकूल तरीके से मिलनी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि डिजिटल तरीके से काम करने से पारदर्शिता और उत्‍तरदायित्‍व में वृद्धि होती है तथा सदन के कामकाज में भ्रष्‍टाचार की गुंजाइश नहीं रहती।

संसदीय कार्य सचिव एस.एन.त्रिपाठी ने बताया कि नेवा विकेन्‍द्रीकृत डिजिटल एप्‍लीकेशन है, जो विधानमंडलों के दैनिक कामकाज से संबंधित सूचना डिजिटल प्‍लेटफॉर्म पर उपलब्‍ध कराता है।

नेवा को मानसून सत्र 2018 में राज्‍यसभा के लिए लाइव किया गया और लोकसभा से संबंधित सूचना अपलोड की जा रही है। पंजाब, उत्‍तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, सिक्किम, मध्‍यप्रदेश, कर्नाटक, केरल, पुद्दुचेरी, मणिपुर की विधानसभाओं ने इस एप्‍लीकेशन का प्रयोग शुरू   कर दिया हैं। नेवा के रूप में ई-विधान को संसद के दोनों सदनों सहित 40 विधानमंडलों में लागू करने की योजना है।

महेश कुमार यदुवंशी

Related posts

UP Election 2022 Result : भगवामय हुआ यूपी, 273 सीटों पर हासिल हुई जीत, 125 सीटों पर सिमटी सपा

Neetu Rajbhar

पत्नी की मौत के मामले में कबड्डी खिलाड़ी रोहित चिल्लर गिरफ्तार

Rahul srivastava

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन, 10 लाख कर्मचारी-अधिकारी शामिल

Saurabh