उत्तराखंड

परिवर्तन यात्रा के जरिए कांग्रेस पर बरसी भाजपा

bjp prrivrtan yaatra परिवर्तन यात्रा के जरिए कांग्रेस पर बरसी भाजपा

बागेश्वर। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी अपनी परिवर्तन यात्रा को पूरे सूबे में जनता के बीच ले जाकर लगातार कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों को लेकर उस पर हमलावर है। इन दिनों पहाड़ का राजनैतिक पारा गरम है। विपक्षी दल भाजपा सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार को जनता के साथ किए गये वादों को लेकर लगातार निशाना बना रही है।

bjp-prrivrtan-yaatra

इसी क्रम में भाजपा की परिवर्तन यात्रा बागेश्वर पहुंची। जहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और पार्टी के वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज मौजूद रहे। बागेश्वर के चौक बाजार में पहुंचते ही यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए बीजेपी नोताओं ने सूबे की रावत सरकार और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। नेताओं ने कहा कि सरकार भ्रष्ट्राचार में इस कदर डूबी है कि जनता का उसे कोई ध्यान तक नहीं है।

इस बार प्रदेश की जनता सत्ता परिवर्तन की राह देख रही ही हमारी परिवर्तन यात्रा को प्रदेश में हर जगह जनता का सम्मान मिल रहा है। लोगों का यही उत्साह देखकर ये साफ हो रहा है कि जनता रावत सरकार के कारनामों से आजिज आ चुकी है। इसी लिए जनता अब सत्ता की चाबी भाजपा को सौपने का मन बना चुकी है। नेताओं ने कहा कि जनता इस बार रावत सरकार को अपना जनादेश सुनायेगी।

Related posts

उत्तराखंड शासन ने जारी की विभिन्न निगमों, आयोंगों, समितियों के अध्यक्षों की सूची

mahesh yadav

उत्तराखंड में प्रवासियों की घर वापसी जारी,चमोली जनपद के 8165 से अधिक प्रवासी अपने घर लौटे

Shubham Gupta

जाने क्यों 20वें  सैन्य शक्ति सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान भावुक हुए सीएम रावत

Rani Naqvi