featured उत्तराखंड राज्य

उत्तराखंड शासन ने जारी की विभिन्न निगमों, आयोंगों, समितियों के अध्यक्षों की सूची

उत्तराखंड शासन ने कई निगमों और समितियों के अध्यक्ष ..नि उत्तराखंड शासन ने जारी की विभिन्न निगमों, आयोंगों, समितियों के अध्यक्षों की सूची

उत्तराखंडः राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के विभिन्न निगमों, आयोंगों, समितियों एवं परिषदों आदि में अध्यक्ष एवं उपाघ्यक्षों की तैनाती की गई है। इस क्रम में नरेश बंसल- राज्य स्तरीय 20 सूत्रीय क्रियान्वयन समित का दायित्व और गजराज बिष्ट -उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड, ज्ञान सिंह नेगी- राज ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार परिषद, केदार जोशी- कुमाऊं मंडल विकास निगम, दान सिंह रावत को राज्य सहकारिता बोर्ड का दायित्व मिला है।

 

उत्तराखंड शासन ने कई निगमों और समितियों के अध्यक्ष ..नि उत्तराखंड शासन ने जारी की विभिन्न निगमों, आयोंगों, समितियों के अध्यक्षों की सूची
उत्तराखंड शासन ने जारी विभिन्न निगमों, आयोंगों, समितियों के अध्यक्षों की सूची

 

मोहन थपलियाल- श्री बद्रीनाथ श्री केदारनाथ मंदिर समिति, शमशेर सिंह सत्यपाल- श्रम संविदा सलाहकार बोर्ड, डॉ. आर के जैन- अल्पसंख्यक आयोग, विजया बडथ्वाल- राज्य महिला आयोग, महावीर सिंह रांगढ़- गढ़वाल मंडल विकास निगम, दीप्ति रावत भारद्वाज- उच्च शिक्षा अभियान समिति, अजीत चौधरी- रेशम फेडरेशन बोर्ड, विनोद आर्य- पशु कल्याण बोर्ड, राजेश कुमार- समाज कल्याण अनुश्रवण समिति, घनानंद (घन्ना भाई)- संस्कृति साहित्य कला परिषद, शमीम आलम- राज्य हज समिति का दायित्व दिया गया है।

आपको बता दें कि गत शनिवार को देर सांय मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में नामित दायित्वधारियों ने शिष्टाचार भेंट कर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी दायित्वधारी अपने अनुभवों एवं कार्यकुशलता से अपने कार्यो का निर्वहन कर प्रदेश के विकास की गति में और तेजी लाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न निगमों, आयोंगों, समितियों एवं परिषदों आदि में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों की नियुक्ति से इन संस्थाओं की कार्यकुशलता में भी और गति आयेगी साथ ही आम जनता के हित में और बेहतर कार्य हो सकेंगे।

Related posts

केंद्रीय गृहसचिव के पद पर झारखंड कैडर के IAS राजीव गौबा होंगे तैनात

Pradeep sharma

रियो ओलंपिक: प्रवीण राणा ने किया नरसिंह को रिप्लेस

bharatkhabar

जाधव मामले के बाद भारत से पाक ने मांगी अपने सैन्य अफसर की जानकारी

Rani Naqvi