Breaking News featured देश

दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत में घना कोहरा, 12 गाड़ियां भिड़ी

fog दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत में घना कोहरा, 12 गाड़ियां भिड़ी

नई दिल्ली। ठंड ने दस्तक दे दी है। दिल्ली एनसीआर सहित पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में है। गुरुवार की सुबह घने कोहरे और हल्की ठंड के साथ हुई। विजिबिलिटी इतनी कम की वजह से सड़को पर गाड़ियों की रफ्तार काफी धीमे दिखाई दी। दिल्ली में न्यूनतम पारा 13.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगर दिल्ली के अलग -अलग जगहों की बात करें तो सबसे कम विजिबिलिटी सफदरजंग और पालम इलाके में 50 मीटर दर्ज की गई।

fog

सफेज चादर के संकट की वजह से रेल यातायात सहित कई उड़ानों पर पर भी असर पड़ा है। कई उड़ानो का वक्त बदला को कई ट्रेने कई घंटे लेट हो गई। वहीं घने कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेस वे पर 12 गाड़ियां आपस में भिड़ गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत तो 10 लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

नवंबर महीने के आखिरी दिन से ही घने कोहरे की चपेट में दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत है। कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहा यहां तक कि कई जगह विजिबिलिटी जोरो रिकार्ड की गई। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि घना कोहरा 3 दिसंबर तक छाया रहेगा। इसके साथ ही कई इलाको में भारी बारिश की आशंका भी जताई है। जिसके कि ठंड में इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग का कहना है पहाड़ी इलाको में हो रही बर्फबारी के कारण यहां पर बदलाव देखा जा रहा है।

Related posts

RJD नेता ने सचिन के ट्वीट पर दिया बेतुका बयान, कहा- उन्हें भारत रत्न देना भारत रत्न का अपमान है

Aman Sharma

नरेंद्र मोदी को आठवीं बार क्लीन चिट, भ्रष्टाचारी नंबर-1 कहना आचार संहिता का उल्लंघन नहीं

bharatkhabar

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने जन-धन योजना को बताया, विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक समावेश नीति

mohini kushwaha