featured देश

दिल्ली नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा ने जारी किया ‘संकल्प पत्र’

manoj tiwari sankalp patra 13 1 दिल्ली नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा ने जारी किया 'संकल्प पत्र'

नई दिल्ली। एमसीडी चुनाव को लेकर दिल्ली में राजनीति सियासत काफी चरम पर है। इस चुनाव में ना केवल भाजपा बल्कि आप और कांग्रेस की साख भी दांव पर लगी हुई है। इसी बीच दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। जिसमें दिल्ली की जनता से कई वादे किए गए है।

manoj tiwari sankalp patra 1 1 दिल्ली नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा ने जारी किया 'संकल्प पत्र'

भाजपा ने इस मैनीफेस्टो को ‘संकल्प पत्र’ का नाम दिया है, जिसे कई कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में भाजपा कार्यालय में जारी किया गया। भाजपा ने लोगों से बड़े वादों की नई पोटली खोली है जिसमें उन्होंने कोई नया कर नहीं लगाना, डिजिटलाइजेशन, फंड और ढलाव मुक्त दिल्ली देने की व्यवस्था जैसे अहम बातें शामिल की है।

 

23 अप्रैल को है वोटिंग

दिल्ली की तीनों निगमों में 22 अप्रैल को चुनाव होगा। वहीं नामांकन 27 मार्च से शुरू हो गया था वहीं नतीजों का ऐलान 25 अप्रैल को होगा। साल 2012 में दिल्ली नगर निगम को तीन हिस्सों में भी बांट दिया गया था जिसके बाद उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी नगर निगम बनाया गया था। एनडीएमसी और एसडीएमसी में 104-104 वार्ड है जबकि ईडीएमसी में कुल 64 वार्ड है। इन सभी सीटों पर 272 पार्षदों की किस्मत दांव पर लगी है जिनकी किस्मत का फैसला 1.10 लाख से अधिक मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करके करेंगे।

manoj tiwari sankalp patra 13 2 दिल्ली नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा ने जारी किया 'संकल्प पत्र'

राजौरी गार्डन चुनाव में भाजपा की जीत ने विरोधियों को किया परेशान

एसमीडी चुनाव के पहले 9 अप्रैल को 8 राज्यों की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ था। जिसमें भाजपा ने 5 सीटों पर कब्जा जमाया था। वहीं कांग्रेस ने तीन तो आप की जमानत ही जब्त हो गई थी। दिल्ली में एमसीडी इलेक्शन से पहले भाजपा की जीत ने कांग्रेस और आप को तगड़ा झटका दिया है। राजौरी गार्डन विधानसभा उपचुनाव में भाजपा-अकाली गठबंधन ने असर दिखाते हुए मनजिंदर सिंह सिरसा ने जीत हासिल की। उन्हें 40602 वोट मिले है तो वहीं कांग्रेस की मीनाक्षी चंदीला को 25950 मिले हैं। वहीं इस दौड़ में आप उम्मीदवार हरजीत सिंह तीसरे स्थान पर 10243 वोट के साथ है।

Related posts

गाजिपुर बाॅर्डर पर नेताओं का पहुंचना शुरु, टिकैत के गांव से पानी और मठ्ठा लेकर पहुंचे लोग

Aman Sharma

शरद यादव के बयान पर वसुंधरा ने किया पलटवार कहा, चुनाव आयोग करे कार्रवाई

mahesh yadav

पोंजी घोटाले की जांच के सिलसिले में मोहम्मद मंसूर गिरफ्तार, हो रही गहन पूछताछ: SIT

bharatkhabar