राज्य featured भारत खबर विशेष मनोरंजन

OMG!! ये क्या कह दिया परेश रावल ने

ज OMG!! ये क्या कह दिया परेश रावल ने

नई दिल्ली। बॅालीवुड अभिनेता और भाजपा सांसद परेश रावल ने सोमवार को एक टिप्पणी कर के विवाद पैदा कर दिया हैं। उन्होनें कहा हैं कि किसी पत्थरबाज की बजाय जानी-मानी लेखिका अरुंधति रॉय को भारतीय थलसेना की जीप से बांधना चाहिए रावल ने कश्मीर की एक घटना के संदर्भ में यह विवादित टिप्पणी की, जिसमें सुरक्षाकर्मियों ने एक भीड़ के खिलाफ ‘मानव कवच’ के तौर पर एक प्रदर्शनकारी का इस्तेमाल किया था।

 

ज OMG!! ये क्या कह दिया परेश रावल ने


भाजपा और कश्मीर घाटी में थलसेना की कार्रवाइयों की मुखर आलोचक रहीं अरुंधति पर निशाना साधते हुए बॉलीवुड अभिनेता रावल ने ट्वीट किया थलसेना की जीप पर पत्थरबाज को बांधने की बजाय अरुंधति रॉय को बांधें। सोशल मीडिया पर सक्रिय कई लोगों ने रावल के इस ट्वीट की निंदा की. कुछ लोगों ने उन पर हिंसा भड़काने की कोशिश करने का आरोप लगाया। जब एक समर्थक ने सुझाव दिया कि बुकर पुरस्कार विजेता लेखिका अरुंधति की बजाय एक महिला पत्रकार से ऐसा ही सलूक किया जाना चाहिए, तो रावल ने जवाब दिया हमारे पास काफी विकल्प हैं।

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए सवाल किया, ‘‘क्यों न उस शख्स को (बांधा जाये) जिसने पीडीपी-भाजपा गठबंधन कराया। बहरहाल, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रावल के ट्वीट से भाजपा को अलग करने की कोशिश में ट्वीट किया, हम कहीं भी, किसी भी तरह से किसी की ओर से देश के किसी व्यक्ति के खिलाफ दिये जानेवाले हिंसक संदेश का समर्थन नहीं करते।
बतातें चले कि कई दक्षिणपंथी समर्थकों ने रावल की टिप्पणियों का समर्थन करते हुए आरोप लगाया कि अरुंधति देश विरोधी है।

 

Edited by: सृष्टि विश्वकर्मा..

Related posts

कोरोना पॉजिटिव हुईं Alia Bhatt, कुछ दिन पहले बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर हुए थे संक्रमति

Saurabh

बुलंदशहर: हाथों में मेहंदी लगाए दूल्हे के इंतजार में बैठी रही दुल्हन, जनिए क्यों नहीं आई बारात

Shailendra Singh

अमित शाह के फैसले के बाद बीजेपी खेमें में हलचल, कई बीजेपी नेताओं ने की बीएसपी नेताओं से मुलाकात!

Ankit Tripathi