featured यूपी

जनता के उत्थान के लिए कार्य कर रही भाजपा सरकार : पंकज चौधरी

जनता के उत्थान के लिए कार्य कर रही भाजपा सरकार

लखनऊ। भाजपा द्वारा आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा के तहत बुधवार को महराजगंज पहुँचे केन्द्रीय मंत्री पंकज चौधरी का स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार समाज के सभी वर्गों को समाहित करते हुए देश व प्रदेश की जनता के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि जहां अन्य दल जातिवाद, परिवारवाद की राजनीति कर समाज को तोड़ने का काम करते है, वहीं भाजपा सभी वर्गों का को एक सूत्र में बांधने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का मूल मंत्र ही है सबका साथ-सबका विकास। आज उसी संकल्प के साथ जन-जन तक मोदी-योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। उसी का नतीजा है कि हमारी पार्टी को जनता का आशीर्वाद 2014 से लगातार प्रचंड बहुमत के साथ मिल रहा है।

केन्द्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर वर्ग और हर क्षेत्र के विकास के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ जनकल्याणकारी कार्य किये। केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर कार्य करते हुए समाज के हर वर्ग के हित के लिए कृत सकल्पित होकर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार गांव, गरीब किसान, युवाओं महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है।

Related posts

विश्व आर्थिक मंच ने जारी की वैश्विक विनिर्माण सूची, भारत को मिला 30वां स्थान

Breaking News

Omicron वेरिएंट ने भारत में दी दस्तक, कर्नाटक से सामने आए दो केस, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

Neetu Rajbhar

एमपी: अमित शाह का भांजा बनकर विधायक को ठगने वाला गिरफ्तार

bharatkhabar