Breaking News featured देश बिज़नेस

विश्व आर्थिक मंच ने जारी की वैश्विक विनिर्माण सूची, भारत को मिला 30वां स्थान

A Maruti Suzuki manufacturing facility in India. Image courtesy of Maruti Suzuki. विश्व आर्थिक मंच ने जारी की वैश्विक विनिर्माण सूची, भारत को मिला 30वां स्थान

वॉशिंगटन। विश्व आर्थिक मंच के वैश्विक विनिर्माण सूची में भारत को इस साल 30वें पायदान पर रखा गया है। इस सूची में जहां चीन पांचवे स्थान पर हैं तो वहीं ब्रिक्स के बाकी सदस्य देशों ब्राजील,रूस और दक्षिण अफ्रीका की तुलना में भारत की रैकिंग काफी बेहतर है। मंच ने जापान को वैश्विक विनिमार्ण की सालाना रिपोर्ट में पहले पायदान पर रखा गया है। सूची में जापान के बाद दक्षिण कोरिया, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, चीन, चेक गणराज्य, अमेरिका, स्वीडन, आस्ट्रिया और आयरलैंड शीर्ष दस स्थान पर हैं।  ब्रिक्स राष्ट्रों इस सूचकांक में रूस 35वें, ब्राजील 41वें और दक्षिण अफ्रीका 45वें स्थान पर रहा है।A Maruti Suzuki manufacturing facility in India. Image courtesy of Maruti Suzuki. विश्व आर्थिक मंच ने जारी की वैश्विक विनिर्माण सूची, भारत को मिला 30वां स्थान

रिपोर्ट में आधुनिक औद्योगिक रणनीतियों के विकास का विश्लेषण किया गया है और इसमें सामूहिक कार्रवाई पर जोर दिया गया है। इसमें 100 देशों को चार समूहों में वर्गीकृत किया गया है। ये समूह हैं- अग्रणी , बेहतर संभावना , विरासती और उदीयमान।भारत को इस सूची में हंगरी, मेक्सिको, फिलिपींस, रूस, थाइलैंड और तुर्की सहित कई देशों के साथ विरासत वाले वर्ग में रखा गया है।

डब्ल्यूईएफ ने कहा है कि, इस सूची में शीर्ष 25 देशों को उत्पादन प्रणाली में होने वाले बदलावों का सबसे अधिक लाभ होगा। भारत के बारे में डब्ल्यूईएफ ने कहा है कि, यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और भारत में विनिर्मित उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। डब्ल्यूईएफ ने कहा कि पिछले तीन दशकों में भारत का विनिर्माण क्षेत्र सालाना आधार पर औसतन सात प्रतिशत बढ़ा है। विनिर्माण क्षेत्र का देश के सकल घरेलू उत्पाद में 16 से 20 प्रतिशत योगदान है।

Related posts

अच्‍छी खबर, बोकारो से लखनऊ के लिए रवाना हुई दूसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस  

Shailendra Singh

नेपाल:मानसरोवर से लौट रहे 180 भारतीय तीर्थयात्री खराब मौसम के कारण हुमला जिले में फंसे

rituraj

अमेजन ने पूरे किए 5 साल, 5 जून 2013 को भारत में शुरू किया था पहला ऑपरेशन

Rani Naqvi