देश राज्य

इलाहाबाद घटना के लिए भाजपा की तीन सदस्यीय टीम गठित

bjp

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने तीन सदस्यीय दल को इलाहाबाद डिग्री कॉलेज के छात्र दिलीप सरोज के परिजनों से भेंट करने के लिए प्रतापगढ़ जाने के निर्देश दिये एवं इलाहाबाद में जाकर वस्तुस्थिति की पूर्ण जानकारी लेकर 3 दिन में प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराने के निर्देश दिये।

bjp
bjp

बता दें कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी लक्ष्मण आचार्य के नेतृत्व में विधायक रामनरेश रावत व विधायक अजय भारती के तीन सदस्यीय दल को इलाहाबाद में हुई छात्र दिलीप सरोज की हत्या से सम्बन्धित तथ्यों की यथार्थ जानकारी प्रदेश नेतृत्व तक तीन दिन पहुंचाने के निर्देश दिये। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि जांच टीम तीन दिन में तथ्य और सत्य की वास्तविक जानकारी उपलब्ध कराएगी तथा मृतक छात्र के घर जाकर परिजनों से मिलेंगे।

Related posts

चीन से हिंसक झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद

Rani Naqvi

यूपीएससी 2016 के सिविल सर्विसेज के परिणाम घोषित

piyush shukla

मणिपुर विधानसभा चुनावः कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

Rahul srivastava