Fashion देश राज्य

पीएम मोदी के जन्मदिन को बीजेपी ने सेवा सप्ताह के रूप में मनाया, देश भर में दी गई सेवाएं

906015 pm modirussia पीएम मोदी के जन्मदिन को बीजेपी ने सेवा सप्ताह के रूप में मनाया, देश भर में दी गई सेवाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है और देश भर में आज कई सेवा और स्वच्छ्ता के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर शिमला के केएनएच अस्पताल में जाकर मरीजों को फल और मास्क बांटे। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने मरीजों से बातचीत कर उनका हाल जाना।

30 05 2019 anurag thakur 222 19268431 16345988 पीएम मोदी के जन्मदिन को बीजेपी ने सेवा सप्ताह के रूप में मनाया, देश भर में दी गई सेवाएं

इस मौके पर केंद्रीय सूचना प्रसारण एवम खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल के लोगों की ओर से पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और दीर्घायु की कामना की। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए जो प्रयास पीएम मोदी के नेतृत्व में हुए हैं वो सराहनीय है। देश के 76 करोड़ लोगों को रिकार्ड समय में वैक्सीनेशन करवाना पीएम मोदी के सफल नेतृत्व का परिणाम है। अनुराग ठाकुर ने प्रदेश के स्वर्णिम जयंती वर्ष पर प्रदेश वासियों को बधाई दी और भविष्य के हिमाचल में सभी लोगों को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

jairam thakur 1608986496 पीएम मोदी के जन्मदिन को बीजेपी ने सेवा सप्ताह के रूप में मनाया, देश भर में दी गई सेवाएं

वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। एक सप्ताह तक इसके तहत सेवा के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक अद्भुत संयोग है कि आज प्रदेश की स्वर्णिम जयंती समारोह के तहत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगे और पीएम मोदी का भी आज के दिन जन्मदिन है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर बधाई दी और उनके स्वस्थ और दीर्घायु रहने की देवी-देवताओं से कामना की।इस मौके पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, शिमला नगर निगम मेयर सत्या कौंडल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

अक्षय कुमार ने साझा की ‘बेल बॉटम’ फिल्म की ततस्वीरे

Kumkum Thakur

मोदी सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस ने कसी कमर

Trinath Mishra

सार्वजनिक संपत्ति पर विज्ञापन का पोस्टर लगाने वालों को नोटिस जारी करेगा एमसीडी

Trinath Mishra