निर्मल उप्रेती (अल्मोड़ा)
अल्मोड़ा के जगेश्वर विधानसभा से भाजपा प्रत्यक्षी मोहन सिंह मेहरा ने आज नामंकन दाखिल कर दिया है। पूरे दमखम के साथ अल्मोड़ा पहुंचे मोहन सिंह महार ने कहा कि वो भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं।
उन्होंने छठी बार चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के गोविन्द सिंह कुंजवाल को लेकर कहा कि वो उनके सामने कही नही टिकते है उन्होंने दावा किया कि इस बार वो कुंजवाल को हराकर भाजपा की झोली में डालूंगा।
उन्होंने कहा भाजपा ने उनको इतना बड़ा सम्मान दिया है। वह भी उस व्यक्ति को जो अभी कुछ ही समय पहले भाजपा में आया। उन्होंने आगे कहा कि इतने बड़े सम्मान के लिए मैं पार्टी का धन्यवाद करता हूं।