featured Breaking News भारत खबर विशेष

सपा के झगड़े से भाजपा को फायदा, लेकिन अखिलेश फिर भी आगे: सर्वे

Akhilesh 8 सपा के झगड़े से भाजपा को फायदा, लेकिन अखिलेश फिर भी आगे: सर्वे

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से समाजवादी पार्टी में चल रही कलह का फायदा भाजपा को मिल सकता है। ऐसा एक न्यूज चैनल के सर्वे में कहा जा रहा है जो हाल ही में करवाया गया है। हालांकि सर्वे में यह भी कहा जा रहा है कि विवाद से लोगों का झुकाव भाजपा की ओर बढ़ा है लेकिन अब भी सूबे में सीएम पद के लिए पहली पसंद अखिलेश ही हैं।

akhilesh

एबीपी न्यूज और सिसरो ने यूपी के वोटरों के बीच त्वरित सर्वे किया है। समाजवादी पार्टी में पिछले दिनों जो कुछ हुआ, उसकी वजह से पार्टी की जमकर किरकिरी हुई है लेकिन अखिलेश यादव का सितारा बुलंदियों पर है।

कौन कितने पानी में:-

सर्वे में मुख्यमंत्री के पद के लिए अखिलेश यादव सबसे ज्यादा 31 फीसदी लोगों की पसंद बने है। वहीं बसपा प्रमुख मायावती 27 फीसदी लोगों की पसंद बनी है। जबकि भाजपा के आदित्यनाथ को 24 फीसदी लोगों ने अपना वोट दिया है।

किसकी छवि खराब हुई?

इस सर्वे में यूपी के 43 फीसदी वोटरों का मानना है कि इस झगड़े से मुलायम और अखिलेश दोनों का नुकसान हआ। हालांकि अलग अलग आंकड़ों में 30 फीसदी वोटर मानते हैं कि मुलायम की छवि खराब हुई जबकि सिर्फ 16 फीसदी मानते हैं कि अखिलेश यादव की छवि को धक्का लगा।

भाजपा को फायदा:-

इस सर्वे में 39% लोगों ने कहा कि इससे भाजपा को फायदा होगा। वहीं 29% लोगों ने इसका फायदा बसपा को मिलने की बात कही। कांग्रेस के लिए यूपी में हालात खराब दिख रहे हैं और इस सवाल के जवाब में केवल 6% लोगों ने कहा कि इसका फायदा कांग्रेस को मिलेगा।

Related posts

सीरम इंस्टीट्यूट ने DCGI से स्पुतनिक-V वैक्सीन बनाने की मांगी अनुमति

pratiyush chaubey

जी20 समिट पीएम मोदी करेंगे इटली और ब्रिटेन के नेताओं के साथ बैठक

Srishti vishwakarma

ICMR ने जारी की नई गाइडलाइन, कोरोना इलाज में नहीं इस्तेमाल होगी प्लाज्मा थेरपी

Saurabh