featured बिहार

तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2025 का चुनाव- नीतीश कुमार

nitissh तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2025 का चुनाव- नीतीश कुमार

 

नीतीश कुमार के एक बयान ने एक बार फिर सियासी गलियारों में हलचल तेज़ कर दी है ।

यह भी पढ़े

जम्मू कश्मीर : बारामूला में तीन किलोग्राम IED बरामद, दो घंटे तक चला ऑपरेशन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2025 में बिहार चुनाव में CM पद के दावेदार नहीं होंगे। उन्होंने खुद इसकी घोषणा की है। पटना में सोमवार को महागठबंधन के विधायकों की बैठक में नीतीश ने कहा- 2025 का विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। मेरा लक्ष्य 2024 लोकसभा में भाजपा के हराना है। मैं CM या PM पद का उम्मीदवार नहीं बनना चाहता।

nitish तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2025 का चुनाव- नीतीश कुमार

 

वित्त मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने बताया कि बिहार विधानसभा के बाद जो महागठबंधन विधानमंडल दल की बैठक हुई थी उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह साफ कर दिया कि मेरे बाद जो नेतृत्व होगा वह तेजस्वी यादव का होगा। 2025 का विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

nitishh तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2025 का चुनाव- नीतीश कुमार nitissh तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2025 का चुनाव- नीतीश कुमार

विजय कुमार चौधरी ने शराबबंदी को लेकर कहा कि तमाम नेताओं के सामने मुख्यमंत्री ने यह बात साफ कर दी है कि शराबबंदी करने में सभी दलों का समर्थन मिला था। अब इस पर सवाल उठाने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोग भी इस पर सवाल उठा रहे हैं वह इस बात को समझ लें।

whatsapp image 2022 09 05 at 14759 pm 1670925004 तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2025 का चुनाव- नीतीश कुमार whatsapp image 2022 09 05 at 15733 pm 1 1670924888 तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2025 का चुनाव- नीतीश कुमार

Related posts

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सिंगल विंडो सिस्टम एवं इज ऑफ डूइंग बिजनेस की बैठक सम्पन्न हुई

mahesh yadav

उत्तर प्रदेश: उन्नाव में तमंचा लेकर मंदिर में घुसे सिरफिरे युवक ने की तोड़फोड़, पुजारी से की मारपीट,

Rahul

जेएनयू की हिंसा के विरोध में मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर प्रदर्शन में दिखे कश्मीर के पोस्टर

Rani Naqvi