Bihar News: लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिनी आचार्य ने अपने पिता की तस्वीरें अपने ट्विटर पर शेयर की हैं। इसमें लालू प्रसाद यादव को हॉस्पिटल में भर्ती दिखाया गया है। इसमें लालू काफी कमजोर और बीमार लग रहे हैं।
रोहिणी आचार्य ने ये लिखा
फोटोज के साथ रोहिणी आचार्य ने लिखा, ‘मेरे हीरो, मेरा सपोर्ट पापा. जल्द ठीक हो जाइये.’ रोहिणी ने आगे लिखा कि हर बाधाओं से जिसने पाई है मुक्ति, करोड़ों लोगों की दुआएं है जिनकी शक्ति।
My hero
My backbone Papa🙏
Get well soon 🤞हर बाधाओं से जिसने पाई है मुक्ति
करोड़ों लोगों की दुआएं है जिनकी शक्ति🙏 pic.twitter.com/36ndAbRnTG— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) July 5, 2022
सीढ़ियों से गिर गए थे लालू प्रसाद यादव
बता दें कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इस वक्त पटना के पारस अस्पताल के सर्जिकल आईसीयू में भर्ती है। अभी भी लालू यादव की हालत स्थिर बनी हुई है। लालू रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10, सर्कुलर रोड जहां वह अपने परिवार के साथ रहते हैं, वहां वह सीढ़ियों से गिर गए थे और उनकी दाएं कंधे में फ्रैक्चर हो गया और कमर में भी चोट आई है।
रविवार को लालू एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार करके वापस घर तो आ गए मगर सोमवार सुबह तड़के 3 बजे उनकी हालत गंभीर हुए और उन्हें आनन-फानन में पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। लालू के अस्पताल में भर्ती होने के साथ ही उनके परिवार में भी मायूसी छाई हुई है।