Uncategorized

Weather Update: मुंबई में बारिश होने से कई इलाके जलमग्न, दिल्ली-NCR के लिए आज येलो अलर्ट

mumbairainstoday 1623231063 Weather Update: मुंबई में बारिश होने से कई इलाके जलमग्न, दिल्ली-NCR के लिए आज येलो अलर्ट

Weather Update: आज आर्थिक राजधानी मुंबई में जमकर बारिश हो रही है, जिससे लोगों को जीना मुहाल हो गया है। ज्यादा पानी गिरने के कारण यहां के कई इलाके जलमग्न हा गए हैं। सायन, बोरिवली, कांदिवली में भी कई जगह जलजमाव की सूचना है। अंधेरी सब-वे को जलभराव के कारण बंद करना पड़ा है।

बताया जा रहा है कि कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है। वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि मुंबई में शुक्रवार तक बारिश के आसार हैं। लोगों को फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

सीएम शिंदे ने की बैठक

मुंबई में भारी बारिश के कारण बुरा हाल है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुख्य सचिव मनुकुमार व अन्य अधिकारियों के साथ बारिश की स्थिति पर बैठक की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निगरानी व स्थिति नियंत्रित करने के निर्देश जारी किए।

दिल्ली के लिए आज येलो अलर्ट

वहीं, देश में अब बारिश का दौर शुरू हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली एनसीआर में मंगलवार के लिए ‘येलो’ अलर्ट और बुधवार के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में तेज बारिश की संभावना

अगले पांच दिनों में गुजरात, महाराष्ट्र के कोंकण और मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल भारी वर्षा की संभावना है। आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कहीं हल्की तो कहीं तेज वर्षा हो सकती है।

Related posts

प्रधानमंत्री रविवार को करेंगे देश की सबसे लंबी सुरंग का उद्घाटन

Anuradha Singh

चार दिवसीय दौरे पर शनिवार को भारत पहुंचेगी शेख हसीना

Rahul srivastava

RBI की सहमति नहीं थी फिर भी लागू कर दी नोटबंदी, बोर्ड बैठक की ये थी राय

bharatkhabar