Breaking News featured Uncategorized देश भारत खबर विशेष मनोरंजन यूपी

भाजपा में शामिल होने वाले निरहू को मिला Y-Plus Security, अभी बनारस में कर रहे शूटिंग

dinesh lal yadav nirahus भाजपा में शामिल होने वाले निरहू को मिला Y-Plus Security, अभी बनारस में कर रहे शूटिंग

लखनऊ। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भाजपा में शामिल हो गया था और उसके बाद से ही कयास लगाया जा रहा है कि वह आजमगढ़ से चुनाव लड़ सकता है। इसी बीच खबर है कि भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को शासन की ओर से वाई श्रेणी सुरक्षा दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दरोगा समेत 16 पुलिसकर्मियों की टीम निरहुआ की सुरक्षा के लिए रवाना कर दी गई है। बीते सप्ताह भोजपुरी स्टार निरहुआ को लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने पार्टी ज्वाइन कराई थी।
उसके बाद से ही यह कयास लगने लगे कि निरहुआ आजमगढ़ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी होंगे। सोशल मीडिया पर भी निरहुआ के आजमगढ़ से चुनावी मैदान में उतरने की खूब चर्चा छायी हुई है। सूत्रों की माने तो बीते 29 मार्च को निरहुआ की ओर से सुरक्षा के लिए एक आवेदन लखनऊ में दिया गया। साथ में उसकी एक प्रति आजमगढ़ के जिलाधिकारी को भी दी गई थी। मंगलवार को शासन की ओर से निरहुआ को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा देने का आदेश मिलते ही आजमगढ़ पुलिस सक्रिय हो गई। एसपी ने वाई श्रेणी सुरक्षा के लिए एक दल बनाते हुए तत्काल सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया। पुलिस ने सुरक्षा संबंधित जानकारी भी निरहुआ को दे दी है। निरहुआ के आजमगढ़ में प्रतिनिधि संतोष श्रीवास्तव के मुताबिक निरहुआ अभी बनारस में भोजपुरी फिल्म ‘ठीक है ‘ की शूटिंग में व्यस्त हैं। सुरक्षा से संबंधित सूचना मिली है।
एसपी आजमगढ़ त्रिवेणी सिंह के अनुसार, इंटेलिजेंस के आधार पर शासन से निर्देश मिले हैं कि भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है। लिहाजा सुरक्षा दल को रवाना कर दिया गया है।
दो दिन पहले निरहुआ ने ट्वीट किया है कि ‘मेरा आप सभी से निवेदन है कि जाति धर्म, के नाम पर उस पार्टी का साथ न दें जिसके लिए देश से बड़ा अपना परिवार हो। सभी लोग जाति धर्म से ऊपर उठकर नरेंद्र मोदी जी का साथ दीजिए।’ यह ट्वीट उन्होने ‘मै कमल खिलाने आया हूं ‘ के हैश टैग के साथ पोस्ट किया है। इस ट्वीट के बाद इन कयासों को बल मिल रहा है कि आजमगढ़ सीट से निरहुआ चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

Related posts

BSF जवान की हत्या पर AAP और कांग्रेस ने पीएम मोदी से मांगा जवाब

mahesh yadav

हमारे हथियारों को खिलौना न समझे, फिर भी दोस्ती का हाथ बढ़ाने को तैयार: चीन

Rani Naqvi

नसीब में लिखी थी शादी, फिर हुआ कुछ ऐसा, बन गई जोड़ी

Rani Naqvi