featured देश

बंगाल पंचायत चुनाव : काउंटिंग का दूसरा दिन, एकतरफा जीत तरफ बढ़ रही TMC

tmc 1 बंगाल पंचायत चुनाव : काउंटिंग का दूसरा दिन, एकतरफा जीत तरफ बढ़ रही TMC

 

पश्चिम बंगाल में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव के वोटों की गिनती बुधवार को दूसरे दिन भी जारी है। टीएमसी बंपर बढ़त बनाए हुए है।

यह भी पढ़े

10 साल बाद बढ़ा यमुना का वाटर लेवल, उत्तराखंड-पंजाब समेत 5 राज्यों में भारी बारिश

 

ग्राम पंचायत में 29000 सीटें जीत चुकी है। वहीं भाजपा 7,764 सीटों पर जीत के साथ दूसरे नंबर पर है। पंचायत समिति और जिला परिषद में भी ममता की पार्टी आगे है। इस बीच राज्य में चुनावी हिंसा का दौर थम नहीं रहा है। बीती रात साउथ 24 परगना के दो इलाकों में हिंसा की घटनाएं हुईं। इनमें 3 लोग मारे गए और SP घायल हो गए।

पहली घटना भांगर में हुई, जहां ISF और TMC के कार्यकर्ता भिड़ गए। यहां ISF के दो लोग मारे गए। परिवार का आरोप है कि हमलावर पुलिस की वर्दी में आए थे और उन्होंने ISF के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की।

tmc बंगाल पंचायत चुनाव : काउंटिंग का दूसरा दिन, एकतरफा जीत तरफ बढ़ रही TMC

दूसरी घटना यहां से 60-70 किमी दूर रायदिघी में हुई। यहां पर भाजपा और TMC की भिड़ंत हुई, जिसमें TMC का एक कार्यकर्ता मारा गया। इस तरह अब तक चुनावी हिंसा में राज्य में 42 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। पहले दिन की काउंटिंग में TMC ने पार्टी ने ग्राम पंचायत की 28,985 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि 1,540 सीटों पर आगे है। पंचायत समिति की 2,155 और जिला परिषद की 77 सीटें जीती हैं। इसके साथ ही चुनावों में TMC की जीत तय हो गई है।

modi mamata benerji tmc bengal बंगाल पंचायत चुनाव : काउंटिंग का दूसरा दिन, एकतरफा जीत तरफ बढ़ रही TMC

भाजपा ने अब तक 7,762 सीटें जीत ली हैं और 417 सीटों पर आगे है। TMC ने भाजपा से चार गुना ज्यादा सीटें हासिल की हैं। ग्राम पंचायत में कांग्रेस 1,073 सीटें, CPI(M) 2,409 सीटें, जबकि अन्य पार्टियां 725 सीटें ही जीत पाई हैं। निर्दलीय उम्मीदवार 1,656 सीटें जीते हैं। आंशिक नतीजों में बढ़ते मिलते ही TMC कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। TMC समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला। महिलाओं ने एक-दूसरे को हरे रंग का गुलाल लगाकर खुशी मनाई। दूसरी तरफ, बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने नतीजों में गड़बड़ी का आरोप लगाया।

 

Related posts

टीका उत्सव पर पीएम मोदी का संदेश, जानें देशवासियों से क्या कहा?

Saurabh

वॉट्सऐप में मैसेज के रूप में मिला एक फोटो भी आपको खतरे में डाल सकता है

Rani Naqvi

विद्यार्थियों को नैक मूल्यांकन में श्रेणी सुधार से होने वाले लाभ बताएं: राज्‍यपाल

Shailendra Singh