Breaking News यूपी

24 घंटे रहें सक्रिय, लक्ष्य जरूर मिलेगा: प्रियंका गांधी

WhatsApp Image 2021 07 17 at 7.13.29 PM 24 घंटे रहें सक्रिय, लक्ष्य जरूर मिलेगा: प्रियंका गांधी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की सरगर्मी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी लखनऊ आकर शंखनाद कर चुकी हैं। शनिवार को उन्होंने लखनऊ के अलावा लखीमपुर का भी दौरा किया। जहां पर उन्होंने ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान महिला की साड़ी खींचे जाने वाले घटनाक्रम की पीड़िता से मुलाकात की।

इस दौरान लखीमपुर से वापसी के बाद प्रियंका गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं को देखकर प्रियंका गांधी का भी हौसला बढ़ गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 2022 में सत्ता हासिल करने का मंत्र दिया।

24 घंटे करें कार्य, जीत जरूर मिलेगी

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि इस जोश को चुनाव जीतने तक बरकरार रखना है। भीड़ देखकर उत्साहित प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव तक इसी जोश के साथ 24 घंटे तक संगठन के लिए कार्य करें, जीत जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि यूपी जनता बदलाव चाह रही है, बस आप उसके लिए तैयार हो जाएं।

WhatsApp Image 2021 07 17 at 7.13.26 PM 24 घंटे रहें सक्रिय, लक्ष्य जरूर मिलेगा: प्रियंका गांधी

संगठन की चर्चा कार्यकर्ताओं की देन

प्रियंका गांधी ने कहा कि आज की तारीख में यूपी में कांग्रेस की अगर इतनी चर्चा हो रही है तो वह संगठन की देन है। कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आपके कारण है। कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है कि हर जगह कांग्रेस की ही चर्चाएं हो रहीं हैं।

हर न्याय पंचायत तक पहुंचा संगठन

प्रियंका गांधी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही नतीजा है कि आज की तारीख प्रदेश के हर न्याय पंचायत में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व है। इसका श्रेय कार्यर्ताओं को जाता है। उन्होंने कहा कि इसको और मजबूत करने की जरूरत है।

WhatsApp Image 2021 07 17 at 7.13.27 PM 24 घंटे रहें सक्रिय, लक्ष्य जरूर मिलेगा: प्रियंका गांधी

ग्राम पंचायतों और बूथ पर कांग्रेस को करें मजबूत

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि जिस प्रकार कार्यकर्ता जी-जान से जुटे हैं, इसको और तेज करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हर ग्राम पंचायत और बूथ लेवल पर कांग्रेस को मजबूत कीजिए। संगठन मजबूत हुआ है और सबसे गर्व की बात यह है कि यह संगठन कागजी और फर्जी नहीं है।

रूकिए, डरिए मत, मजबूती से लड़िए चुनाव

प्रियंका गांधी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को किसी से भी डरने की जरूरत नहीं है। पूरा संगठन उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि बिना डरे आगे बढ़िए। आगामी विधानसभा चुनाव को पूरी मजबूती से लड़िए।

Related posts

येरूशलम मामला: ट्रंप ने दी यूएन के सदस्य देशों को धमकी, कहा- आर्थिक मदद कर देंगे बंद

Breaking News

बागपत जेल में सजा काट रहा गैंगस्टर सोशल मीडिया पर एक्टिव, तस्वीरें वायरल

Shailendra Singh

नोटबंदी का सांई भक्तों पर नहीं पड़ा असर, 51 दिनों में 31 करोड़ का चढ़ावा

shipra saxena