featured यूपी

Azamgarh Rampur By Poll Result 2022: रामपुर व आजमगढ़ लोकसभा सीट पर मतगणना, सपा के धर्मेंद्र यादव 7465 वोट से आगे

aaaa Azamgarh Rampur By Poll Result 2022: रामपुर व आजमगढ़ लोकसभा सीट पर मतगणना, सपा के धर्मेंद्र यादव 7465 वोट से आगे

Azamgarh Rampur By Poll Result 2022: रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। इन सीटों पर 23 जून को मतदान हुआ था। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई।

ये भी पढ़ें :-

CM Yogi Visit Varanasi: सीएम योगी आदित्यनाथ के हेलिकॉप्टर से टकराया पक्षी, पुलिस लाइन में कराई इमरजेंसी लैडिंग

सबसे पहले पोस्टल बैलट की गणना हुई और इसके बाद ईवीएम खोली गई। हर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना के लिए 16-16 टेबल लगाई गई हैं। जिसमें 14-14 टेबलों पर ईवीएम की मतगणना की जा रही है।

सपा के धर्मेंद्र 7465 वोट से आगे

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 7465 वोट से आगे चल रहे हैं। धर्मेंद्र यादव को 84025 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के निरहुआ को 76560 मत प्राप्त हुए हैं। गुड्डू जमाली को 76062वोट मिले।

aac Azamgarh Rampur By Poll Result 2022: रामपुर व आजमगढ़ लोकसभा सीट पर मतगणना, सपा के धर्मेंद्र यादव 7465 वोट से आगे

रामपुर में सपा के प्रत्याशी आसिम रजा आगे
वहीं, रामपुर में सपा के प्रत्याशी आसिम रजा को 154487 वोट मिले हैं और भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को 145389 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी आसिम राजा 9098 वोटों से आगे चल रहे हैं।

आजमगढ़ में त्रिकोणीय मुकाबला
सदर लोकसभा क्षेत्र को आज अपना नया सांसद मिल जाएगा। हालांकि चुनाव में 13 प्रत्याशी खड़े हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा के दिनेश लाल निरहुआ, सपा के धर्मेद्र यादव और बसपा के शाह आलम गुड्डू जमाली के बीच रहा है।

aa Azamgarh Rampur By Poll Result 2022: रामपुर व आजमगढ़ लोकसभा सीट पर मतगणना, सपा के धर्मेंद्र यादव 7465 वोट से आगे

दोपहर दो बजे तक मतगणना का परिणाम आने का अनुमान
एडीएम प्रशासन और उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा उपचुनाव की पूरी मतगणना सुबह आठ बजे से 14 टेबल पर चक्रवार होगी। करीब 32 से 35 राउंड तक मतगणना चलेगी। अनुमान है कि दोपहर दो बजे तक मतगणना का परिणाम आ जाएगा।

Related posts

भाजपा का घर घर दस्तक अभियान, सरकार के 4 साल पूरे होने पर आयोजन

Aditya Mishra

Chaitra Purnima 2023: कब हैं चैत्र पूर्णिमा, जानिए तिथि, समय और पूजा विधि

Rahul

गोरखपुर में सीएम ने सुनी समस्या, कल वाराणसी जाएंगे मुख्यमंत्री योगी

Shailendra Singh