Breaking News यूपी

भाजपा का घर घर दस्तक अभियान, सरकार के 4 साल पूरे होने पर आयोजन

यूपी 11 2 भाजपा का घर घर दस्तक अभियान, सरकार के 4 साल पूरे होने पर आयोजन

लखनऊ: प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में योगी सरकार अपनी उपलब्धियां गिना रही है। इसी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी घर घर दस्तक अभियान शुरू कर रही है। जिसके माध्यम से कार्यकर्ता आम जनता के बीच पहुंचेंगे।

दो दिवसीय अभियान के माध्यम से लोगों के बीच होंगे कार्यकर्ता

अगले 2 दिन भाजपा के कार्यकर्ता सभी जिलों में आम जनता के बीच होंगे। जहां सरकार की सभी उपलब्धियों और नीतियों के बारे में लोगों को बताया जाएगा। यह कार्यक्रम आने वाले पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव को देखते हुए किया जा रहा है।

इस दौरान सिर्फ कार्यकर्ता ही नहीं कई पदाधिकारी भी लोगों से मिलेंगे। जिनमें जिले स्तर और राज्य स्तर के भाजपा नेता शामिल होंगे। इसके साथ ही क्षेत्रीय सांसद विधायक और मंत्री भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।

गौतम बुद्ध नगर में बूथ संपर्क अभियान

इसी कार्यक्रम के चलते गौतम बुद्ध नगर जिले में बूथ संपर्क अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहेंगे। घर-घर दस्तक अभियान में विकास पुस्तिका भी लोगों के बीच वितरित की जाएगी। इसका विमोचन लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किया गया था। इस पुस्तिका में सरकार द्वारा किए गए कामकाज का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया है।

चार साल में बदल गया प्रदेश हाल

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर लगाम लगी है। माफिया राज को भी खत्म किया गया है और बेरोजगारी पर भी लगाम लगाने की कोशिश लगातार जारी है। उत्तर प्रदेश में निवेश के भी नए दरवाजे खुले हैं। आम जनता की प्रति व्यक्ति आय भी बढ़ रही है।

इस आयोजन पर विपक्ष ने कटाक्ष किया गया। बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की स्थिति पर सरकार को घेरने की कोशिश हो रही है। अखिलेश यादव अलग-अलग मंचों से सरकार में वापसी की बात कहते हैं, उनके अनुसार आने वाले चुनाव में जनता जवाब देगी।

Related posts

डर की सत्ता कायम करना चाहती है भाजपा, हम डरने वाले नहीं: नसीमुद्दीन सिद्दीकी

Shailendra Singh

शर्मनाक: बलात्कार पीड़िता की अस्मत की कीमत लगी तीन लाख रुपये

Rani Naqvi

युवती ने दर्ज कराया मुकदमा तो विधायक ने रचा ली शादी

bharatkhabar