featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: 26 जून को इन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम, जानें आज का राशिफल

aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal: आज यानी 26 जून 2022 को रविवार है। रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से सूर्यदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए आज का राशिफल….

मेष
द्वादश गुरु,चन्द्रमा द्वितीय व एकादश शनि लाभ देंगे । आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। सूर्य के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें।

वृष
आज का दिन गुरु एकादश व चन्द्रमा इसी राशि में व्यवसाय को शुभ बनाएंगे। धन का आगमन हो सकता है। गुरु शुभ है लेकिन कुम्भ के शनि गोचर के कारण स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। सफेद व पीला रंग शुभ है।

मिथुन
इस राशि के सूर्य व द्वादश चन्द्रमा आर्थिक प्रगति देंगे। चन्द्रमा व मंगल गोचर के कारण जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व लाल रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। उड़द का दान करें।

कर्क
आज का दिन जॉब में थोड़े संघर्ष का है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। तिल व गुड़ का दान करें।

सिंह
चन्द्रमा का कर्म भाव में गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गेंहू का दान करें।

कन्या
नवम चन्द्रमा भाग्य स्थान पर सफलता देंगे। व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। बुध बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। नारंगी व लाल रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

तुला
व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। स्फेफ5 व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक
आज पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। मूंग का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। ज़मीन क्रय करने के संकेत हैं। हनुमान जी की पूजा करें।

धनु
आज सूर्य सप्तम व चन्द्रमा खष्ठम हैं। जॉब में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं। सफेद व हरा रंग शुभ है। आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। मसूर का दान करें।

मकर
चन्द्रमा पंचम व शनि इस राशि से द्वितीय हैं। मंगल व शुक्र गोचर से आर्थिक लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। चावल का दान करें।

कुंभ
छात्र सफल रहेंगे। आज दिवस में सफलता के लिए सुंदरकांड का पाठ करें । बैगनी व नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। जांब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। उड़द व चावल का दान करें।

मीन
चतुर्थ सूर्य व तृतीय चन्द्रमा धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। मसूर का दान करें। राजनीति में सफलता के संकेत हैं। आज अपनी हेल्थ से खुश रहेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

Related posts

शनिवार व रविवार को लगने वाले लॉकडाउन को समाप्त करने की उठी मांग

Shailendra Singh

दुनिया को तबाह करने का सपना देख रहा चीन पानी में डूबा, बाढ़ ने मचाई भयंकर तबाही..

Mamta Gautam

नीतीश के मंत्रिमंडल का विस्तार, 26 मंत्रियों ने ली शपथ

Rani Naqvi