featured देश बिज़नेस

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की दिल्ली मेट्रोकर्मियों की संभावित हड़ताल टालने की कोशिस

metro 1 मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की दिल्ली मेट्रोकर्मियों की संभावित हड़ताल टालने की कोशिस

शुक्रवार को कर्मचारियों और दिल्ली मेट्रो रेल कारपॉरेशन (डीएमआरस) के बीच बातचीत नाकाम होने के बाद करीब 9 हजार नॉन-एग्जिक्यूटिव कर्मचारी शनिवार से हड़ताल पर जाएंगे। इस संभावित हड़ताल को देखते हुए अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘मेट्रोकर्मियों की सभी उचित मांगें पूरी की जानी चाहिए। हड़ताल से लाखों लोगों को असुविधा होगी।

 

metro मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की दिल्ली मेट्रोकर्मियों की संभावित हड़ताल टालने की कोशिस

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘मेट्रोकर्मियों की सभी उचित मांगें पूरी की जानी चाहिए

आपको बता दें कि इससे पहले मेट्रो के नॉन-एग्जिक्यूटिव कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी जैसी कई मांगें पूरी नहीं जाने की सूरत में 30 जून से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी।दिल्ली में मेट्रोकर्मियों की संभावित हड़ताल को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘मेट्रोकर्मियों की सभी उचित मांगें पूरी की जानी चाहिए, हड़ताल से लाखों लोगों को असुविधा होगी. हड़ताल नहीं होनी चाहिए। मैं कर्मचारियों से अनुरोध करता हूं कि वे हड़ताल न करें।

 

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने ट्वीट कर संभावित हड़ताल को देखते हर जरूरी इंतजाम करने की बात कही थी

गौरतलब है कि इससे पहले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने ट्वीट कर संभावित हड़ताल को देखते हर जरूरी इंतजाम करने की बात कही थी। जरुरत पड़ने पर एस्मा लगाने की बात भी कही थी। साथ ही यह भी बताया कि कर्मचारियों की मांगों को देखते हुए मेट्रो के अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई है। एस्मा लगाने संबंधी फाइल उपराज्यपाल अनिल बैजल के पास भेज दी गई है।


;

नॉन-एग्जिक्यूटिव कर्मचारियों के मांगों का तुरंत समाधान खोजा जाए

आपको बता दें कि आधी रात से शुरू होने वाले हड़ताल को देखते हुए दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने डीएमआरसी के मैनेजिंग डायरेक्टर को निर्देश दिया है कि नॉन-एग्जिक्यूटिव कर्मचारियों के मांगों का तुरंत समाधान खोजा जाए।

गहलोत ने कहा की आगे के घटनाक्र के बारे में उन्हें अवगत कराया जाए

गहलोत ने मैनेजिंग डायरेक्टर पत्र लिखकर कहा था कि विवाद को जल्द से जल्द सुलझाया जाए। जिससे मेट्रो की सेवाएं बाधित न हों। अगर मेट्रो की सेवाएं बाधित होती हैं तो लाखों यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ेगा। गहलोत ने कहा की आगे के घटनाक्र के बारे में उन्हें अवगत कराया जाए।

महेश कुमार यदुवंशी 

Related posts

यूपी के इस जिले में कल मनाया जायेगा रक्षाबंधन का त्योहार, 11वीं सदी से चली आ रही है परंपरा

Shailendra Singh

लंदन के एक कार्यक्रम में भारतीय उच्चायुक्त और माल्या दिखे साथ

bharatkhabar

HC और SC के जजों की नियुक्ति के संबंध में कॉलेजियम की सिफारिश प्रकाशित

Rani Naqvi