Breaking News featured देश मनोरंजन

अनूप जलोटा पर चढ़ा हनी सिंह और बप्पी लाहरी का रंग, Vo Meri Student Hai में जल्द ही आएंगे नजर

6d23a54b 2704 47a7 b935 525318fab720 अनूप जलोटा पर चढ़ा हनी सिंह और बप्पी लाहरी का रंग, Vo Meri Student Hai में जल्द ही आएंगे नजर

मुबंई। आज के समय में हर काई अपने आप को बदलने की कोशिश में लगा रहता है। उसकी कोशिश रहती है कि वह सबसे अलग दिखाई दे। भजन सम्राट अनूप जलोटा बेहद ही आक्रमक लुक दिखाई दे रहा है। उनके इस अंदाज ने सच में ही सबको हैरान कर दिया है। अनूप जलोटा का अब जो नया लुक वायरल हो रहा है उसमें वो रैपर बने हुए नज़र आ रहे हैं। गले में गोल्डी की मोटी मोटी चेन, सभी उंगलियों में गोल्ड की अंगूठियां, फंकी टीशर्टी और शॉर्ट्स यानि फुल रैपर वाले लुक में अनूप जलोटा बेहद अलग लग रहे हैं। जिसे देख लगता है कि उन पर हनी सिंह और बप्पी लाहरी का रंग चढ़ गया है।

रेपर लुक मे दिखाई दिए अनूप जलोटा-

बता दें कि वैसे आपको बता दें कि अनूप जलोटा का ये अवतार उनकी आने वाली फिल्म Vo Meri Student Hai में नज़र आने वाला है। इस फिल्म में उनके साथ उनकी रीयल लाइफ स्टूडेंट जसलीन मथारू भी होंगी। इस तस्वीर में भी दोनों एक साथ नज़र आ रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल खत्म हो चुकी है। जसलीन मथारू और अनूप जलोटा की जोड़ी काफी चर्चित जोड़ी रही है। दोनों सबसे पहले बिग बॉस 12 में एक साथ आए थे। इस सीज़न में जोड़ियों को आना था। जिसमें जसलीन मथारू का साथ अनूप जलोटा ने दिया था। तब घर में एंट्री से पहले दोनों ने एक दूसरे के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलासा करके हर किसी को हैरान कर दिया था। लेकिन बाद में उन्होंने इस रिश्ते से इंकार कर दिया था और सफाई भी दी थी कि केवल शो के लिए ही उन्होंने ऐसा किया था। वैसे जसलीन अनूप जलोटी का शिष्या हैं। वो उनसे लंबे समय से म्यूज़़िक सीख रही हैं।

Related posts

साबरमती से मीरा कुमार शुरू करेंगी प्रचार अभियान, नीतीश से मांगा समर्थन

Pradeep sharma

कोरोना की तीसरी लहर से जंग को कानपुर तैयार! मंडलायुक्‍त ने दी जानकारी  

Shailendra Singh

राज्यसभाः सदन के नेता जेटली के बीमारी उबरने और सदन में वापस आने पर मोदी ने प्रसन्नता व्यक्त की

mahesh yadav