Breaking News featured देश

दिल्ली MCD चुनाव: कांग्रेस कार्यकर्ताओं में टिकट बंटवारे को लेकर नाराजगी

1235 दिल्ली MCD चुनाव: कांग्रेस कार्यकर्ताओं में टिकट बंटवारे को लेकर नाराजगी

नई दिल्ली। एमसीडी चुनाव में टिकट बंटवारे से नाराज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय पर जमकर हंगामा किया, सूत्रों से प्राप्त हो रही जानकारियों के मुताबिक कमला नगर वार्ड के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन के पोस्टर फाड़े और जमकर नारेबाजी की है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रदेश अध्यक्ष ने टिकट देने के नाम पर मोटी रकम वसूली है।

1235 दिल्ली MCD चुनाव: कांग्रेस कार्यकर्ताओं में टिकट बंटवारे को लेकर नाराजगी

कार्यकर्ताओं के साथ साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में भी नाराजगी साफ देखी जा सकती है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित भी पार्टी के टिकट बंटवारे को लेकर नाखुश हैं, आलम यहां तक है कि शीला ने चुनाव प्रचार में भी ना जाने का फैसला किया है।

Related posts

तुर्किश सेना ने 557 कुर्दिश और आईएस के लड़ाकों को किया ढे़र

Breaking News

कोरोना के बढ़ते मरीजों पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल दिल्ली LG से  करेंगे बात

Rani Naqvi

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल ने उड़ाई कांग्रेस और बीजेपी की नींद

Rani Naqvi