Breaking News featured देश भारत खबर विशेष

भाजपा के अध्यक्ष बने रहेंगे अमित शाह, तीन राज्यों का चुनाव होगा उन्हीं के निर्देश पर

amit shah

नई दिल्ली। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह अब केंद्रीय मंत्री के साथ-साथ भाजपा अध्यक्ष पद का निर्वहन करेंगे। पार्टी लोकसभा चुनाव से बने माहौल को इस साल के आखिर में होने वाले तीन राज्यों महाराष्ट्र, झारखंड व हरियाणा के विधानसभा चुनाव तक बरकरार रखना चाहती है।
सूत्रों के अनुसार अब भाजपा चाहती हैं कि तीन राज्यों के चुनाव तक भी शाह पार्टी की कमान संभाले रहें, ताकि लोकसभा चुनाव में मिली जीत की लय इन राज्यों के चुनावों तक बरकरार रह सके। तब तक संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी। भाजपा में एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत की परंपरा के चलते अमित शाह गृहमंत्री बनने के बाद ज्यादा समय तक पार्टी अध्यक्ष नहीं रहेंगे। पार्टी ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए उनका कार्यकाल लोकसभा चुनावों तक बढ़ाया था।
हालांकि राजनाथ सिंह ने 2014 में गृहमंत्री बनने के बाद अध्यक्ष पद छोड़ दिया था, जिसके बाद अमित शाह को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। भाजपा में पहले भी कई अध्यक्ष अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद चुनाव व अन्य कारणों से काफी दिनों तक अध्यक्ष बने रहे थे। शाह ने पहले राजनाथ सिंह के बचे कार्यकाल को पूरा किया और उसके बाद अपना पहला अध्यक्षीय कार्यकाल शुरू किया था।

Related posts

किसान आंदोलन, ब्रिटिश संसद में उठाया गया मुद्दा, ब्रिटिश मंत्री बोलें कि यह भारत का आंतरिक मामला

Aman Sharma

अल्मोड़ा: कांग्रेस ने गैस के बढ़ रहे दाम का किया विरोध, केंद्र सरकार के खिलाफ जलाया पुतला

Nitin Gupta

मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद गैंग पर कार्रवाई तेज

Mamta Gautam