#Meerut Breaking News featured देश भारत खबर विशेष

भाजपा सोशल सेल का कार्यकर्ता गिरफ्तार, अपनी पार्टी को कर रहा था बदनाम

bjp social media भाजपा सोशल सेल का कार्यकर्ता गिरफ्तार, अपनी पार्टी को कर रहा था बदनाम

असम। भाजपा सोशल मीडिया का कार्यकर्ता इसलिए गिरपु्तार किया गया है क्योंकि वह अपनी ही पार्टी को बदनाम कर रहा था। पोस्ट के जरिए सांप्रदायिक टिप्पणी करने और मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल का अपमान करने पर असम पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
मोरीगांव जिले के भाजपा आईटी सेल के सदस्य नीतू बोरा को सांप्रदायिक और अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसी तरह के आरोपों पर राज्य भर से कम से कम तीन अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
गिरफ्तार व्यक्ति बरुआ माजुली जिले का निवासी है, जो मुख्यमंत्री का भी निर्वाचन क्षेत्र है। मोरीगांव के एसपी स्वप्निल डेका ने कहा, ”पिछली रात को राजू महंता ने नीतूमोनी बोरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया, जिसके आधार पर हमने उसे गिरफ्तार किया है। एफआईआर में बयान दर्ज करवाया गया है कि उसने मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी।”

Related posts

सीएम ने लॉन्च किए मोबाईल एप, शुरुआती परीक्षण में फेल हुआ लोकभवन

Rahul srivastava

बलिया- चेकिंग के दौरान 1 लाख 38 हजार 138 रूपये पुलिस ने किये बरामद

piyush shukla

Kargil Vijay Diwas: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पहला ट्वीट कारगिल के वीर सपूतों के नाम, कही ये बात

Rahul