featured देश

शीतलहर के बीच लोगों ने मनाया नए साल का जश्न, जाने मौसम का हाल

नया साल शीतलहर के बीच लोगों ने मनाया नए साल का जश्न, जाने मौसम का हाल

नई दिल्ली। कई दिनों से भीषण ठंड का सामना कर रहे दिल्ली के लोगों को नए साल में सर्दी कम सताएगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार (1 जनवरी) से शीतलहर  से राहत मिलेगी और तापमान ऊपर चढ़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक भीषण सर्दी वाले दिन अब खत्म हो रहे हैं। बुधवार से अगले पांच-छह दिनों तक न्यूनतम तापमान छह से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। दिल्ली में 14 दिसंबर से ही लगातार अधिकतम पारा सामान्य से साढ़े चार डिग्री तक नीचे रहा है। मंगलवार  को भी कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के सफदरजंग केंद्र में दिन का अधिकतम पारा 14.7 डिग्री रहा जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री कम है। राजधानी के कई हिस्सों में हल्का कोहरा रहा। इससे 34 ट्रेनों पर असर पड़ा। हालांकि उड़ानों का संचालन सामान्य रहा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दो और तीन जनवरी को तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। हल्की ओलावृष्टि भी हो सकती है। चार जनवरी को घने कोहरे की भविष्यवाणी की गई है। ठंड की चपेट में आने से मंगलवार को यूपी में 57 लोगों की मौत हो गई। कानपुर में सबसे ज्यादा 18 मौतें हुईं। इनमें ज्यादातर किसान हैं। ब्रेन स्ट्रोक, हार्ट अटैक आदि के मरीज अस्पतालों में भर्ती कराए जा रहे हैं। 

राजस्थान में मंगलवार (31 दिसंबर) को भी सर्दी का सितम जारी रहा। सीकर न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। जयपुर और बीकानेर में पारा 2.7 डिग्री दर्ज किया गया। कानपुर में मंगलवार (31 दिसंबर) को न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री पर पहुंच गया। कानपुर में अब तक दिसंबर में इतना तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया था। हालांकि, जनवरी में कई बार पारा शून्य डिग्री पर पहुंचा। लखनऊ का तापमान 0.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, राज्य के अयोध्या, सुल्तानपुर व बाराबंकी में पारा एक डिग्री तक पहुंच गया। 

कश्मीर में मंगलवार (31 दिसंबर) को न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ और शीतलहर से राहत मिली। श्रीनगर का न्यूनतम पारा -3.2 डिग्री, गुलमर्ग का -7.2 डिग्री रहा। वहीं, द्रास में तापमान शून्य से 22.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। कश्मीर घाटी के कई इलाकों में बुधवार को बर्फबारी हो सकती है। पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। दोनों राज्यों में 2.3 डिग्री के साथ नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा। अमृतसर का तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Related posts

उत्तराखंड: मतदान के बाद बीजेपी में रार, मदन कौशिक को बीजेपी विधायक ने बताया ‘गद्दार’

Saurabh

30 सैकेंड में इस 10 साल के बच्चे ने बैंक से उड़ाए 10 लाख रूपये

Rani Naqvi

खुलासा: हनीप्रीत के साथ मिलकर आदित्य इंसा ने रची थी हिंसा की साजिश

Pradeep sharma