Breaking News featured देश

कोरोना के कारण लगातार दूसरी साल अमरनाथ यात्रा रद्द, ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे भक्त

कोरोना के कारण लगातार दूसरी साल अमरनाथ यात्रा रद्द, ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे भक्त

बाब बर्फानी के दर्शन करने वालों के लिए बुरी खबर है। कोरोना के चलते अमरनाथ की यात्रा इस साल भी रद्द कर दी गई है। लातार दूसरी साल अमरानाथ यात्रा को रद्द किया गया। पिछले साल भी अमरनाथ यात्रा को कोरोना के चलते रद्द किया गया था। बाबा बर्फानी के भक्तों को ऑनलाइन दर्शन कराया जाएगा।

उपराज्यपाल मनोज सिंह ने दी जानकारी

अमरनाथ यात्रा रद्द करने की जानकारी जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिंहा ने दी। मनोज सिंहा ने कहा लोगों की जान बचाना हमारा पहला लक्ष्य है। इसी लिए यह बड़ा फैसला लिया गया है। शिवलिंग के दर्शन भक्तों को ऑनलाइन करने की सुविधा दी गई है।

कोरोना की वजह से अमरनाथ यात्रा रद्द

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को ठहरने पर मजबूर कर दिया है। जब से इस वायरस ने एंट्री की है तब से पूरी दुनिया में ठहराव सा आ गया है। कोरोना संक्रमण के चलते पहली सउदी अरब ने हज यात्रा पर सभी बाहरी देशों पर रोक लगा दी। आज हिंदुओं की सबसे कठिन धार्मिक यात्रा अमरनाथ यात्रा को भी कैंसिल कर दिया गया।

सबसे कठिन यात्राओं में से एक है अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ की यात्रा सबसे कठिन यात्राओं में से एक मानी जाती है। यह कश्मीर के बालटाल-पहलगाम से यह यात्रा की शुरुआत होती है। यह अनंतनाग में स्थिति है। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालू जिस गुफा में प्रवेश करते है वहां बर्फ की प्राकतिक शिवलिंग बनता है जिसे बाबा बर्फानी कहा जाता है। गुफा के अंदर प्रवेश द्वार पर ही गणेश जी और पार्वती भैरव के भी हिखंड बनते है।

Related posts

रूस में अब कोरोना इलाज के लिये दवा को मिली मंजूरी

Trinath Mishra

छत्तीसगढ़ सरकार ने अधिशेष धान इथेनॉल संयंत्रों को देने की इजाजत मांगी

Samar Khan

बेरोजगारी का दंश झेल रहे फिजियोथेरेपिस्ट, योगी सरकार से की गई ये मांग   

Shailendra Singh