featured यूपी राज्य

आज गाजीपुर जाएगा अखिलेश का रथ, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से होकर जाएंगे लखनऊ

akhilash yadav आज गाजीपुर जाएगा अखिलेश का रथ, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से होकर जाएंगे लखनऊ

यूपी में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी राजनीति दलों ने कमर कस ली है। जहां एक तरफ प्रियंका गांधी ने चित्रकुट जा कर स्वामी मत्स्यगजेंद्रनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने का मन बनाया तो वहीं आज सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गाजीपुर का रूख करेंगे। जहां वह पखनपुरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहां से अखिलेश पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे जाएंगे। इस यात्रा के दौरान वह बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकर, आजमगढ़, मऊ में जनसंपर्क और सभाएं भी करेंगे।

बता दें कि अखिलेश के आगमन की जानकारी मिलते ही पखनपुरा में अधिकारियों और सपा नेताओं का आना जाना लगा रहा। करीब 50 नेताओं ने अखिलेश के आने की तैयारियां देखी। जिसमें पूर्व पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह, जंगीपुर विधायक वीरेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Akhilesh Yada
Akhilesh Yadav

अखिलेश के आने को लेकर प्रशासन उनकी सुरक्षा को पुख्ता करने में लगा है। मौके पर कई थानों की पुलिस को तैनात किया गया है। जगह-जगह बैरिकेड लगाए गए हैं। वहीं नेता भीड़ जुटाने के लिए आस-पास के गांव के लोगों से मिल रहे हैं। अखिलेश के आने से लेकर उनके जाने तक की सभी व्यवस्थाओं की जायजा लिया गया। वहानों के लिए भी इंतेजाम किए गए। जनसभा को संबोधित करने के बाद अखिलेश एक्सप्रेस-वे से विजय रथ निकालते हुए 8 जिलों से होते हुए लखनऊ जाएंगे।

वहीं आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सपा से गठबंधन करने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पहली बार अखिलेश यादव के साथ यात्रा में शामिल होंगे। इसके पहले उन्होंने 27 अक्तूबर को अखिलेश यादव के साथ मऊ में जनसभा की थी। अब वह समाजवादी विजय रथ यात्रा में शामिल होंगे। इसे लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वह गाजीपुर से लखनऊ तक होने वाली समाजवादी विजय यात्रा में रहेंगे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे उद्घाटन के कारण मंगलवार को समाजवादी पार्टी की विजय रथ यात्रा रद्द हो गई थी।

Related posts

1 दिसंबर से हरियाणा में सभी स्कूल खुलने का फैसला, सरकार ने जारी का गाइडलाइन

Rani Naqvi

देश के 82,000 एटीएम में संशोधन किया गया : वित्त मंत्रालय

Rahul srivastava

Omicron In Uttar Pradesh: प्रयागराज में ओमिक्रॉन के 01 संदिग्ध मरीज़ ,अस्पताल में भर्ती

Neetu Rajbhar