featured यूपी

लखनऊ: युवाओं को रोजगार देने के बजाय मुकदमें लिखने में व्यस्त है योगी सरकार-अजय कुमार लल्लू

लखनऊ: युवाओं को रोजगार देने के बजाय मुकदमें लिखने में व्यस्त है योगी सरकार-अजय कुमार लल्लू

लखनऊ: 16 जुलाई को कांग्रेस यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने लखनऊ का दौरा किया था। प्रियंका गांधी के साथ अजय कुमार लल्लू सहित कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। प्रियंका के दौरे के बाद सभी पर एफआईआर की गई है। एफआईआर दर्ज होने पर अजय कुमार लल्लू ने यूपी सरकार पर जमकर हमला बोला है।

यूपी में जनता परेशान-अजय कुमार लल्लू

अजय कुमार लल्लू ने कहा सरकार केवल मुकदमा लिखने का काम कर रही है। जब अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाई जाती है तो सरकार को सहन नहीं होता है। आज यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। आज यूपी में नौजवानों को रोजगार नहीं है। आज जनता सरकार की दमनकारी नीतियों से जनता त्रस्त है।

मुकदमों से डरने वाले नहीं-लल्लू

अजय कुमार लल्लू ने आगे कहा हम इन मुकदमों से डरने वाले नहीं है। हम राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के सिपाही हैं। प्रियंका गांधी से योगी सरकार डर गई है। बीते दिन जिस तरह से सरकार को खुली चुनौती दी गई, सरकार इससे डर गई है। मुकदमे जितने चाहे उतने लिख लें, हम सच और जनता के लिए लड़ते रहेंगे।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी के घर पहुंची प्रियंका गांधी

कल लखनऊ में सरकार को घेरने के बाद आज प्रियंका गांधी नसीमुद्दीन सिद्दीकी के घर लंच प्रियंका किया। प्रियंका गांधी ने दोपहर का भोजना नसीमुद्दीन के आवास किया। प्रियंका गांधी लखीमपुर से सीधे नसीमुद्दीन के घर पहुंची थी। लंच के बाद कांग्रेस प्रियंका गांधी कांग्रेस कार्यालय पहुंचेगी।

Related posts

शुक्रवार को क्यों मनाई जाएगी शनि जयंती?. 59 साल बाद राशियों का ये दुर्लभ संयोग किसे देगा फायदा?

Mamta Gautam

विराट कोहली को दूसरे टी-20 में मिली हार

Trinath Mishra

पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम में ममता बनर्जी पर हमला, टीएमसी ने कहा बीजेपी की साजिश

Sachin Mishra