आगराः जिले के एक कोरोना अस्पताल में ऑक्सीजन बंद करने से मरीजों की मौत का मामला काफी तेजी से सुर्खियों में आ रहा है। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद सूबे की भारतीय जनता पार्टी पर विपक्ष ने घेरने की कवायद तेज कर दी है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस मुद्दे को लेकर ट्वीट करते हुए सरकार की आलोचना की। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बीजेपी के शासन में ऑक्सीजन व मानवता दोनों में काफी कमी है।
भाजपा शासन में ऑक्सीजन व मानवता दोनों की भारी कमी है।
इस ख़तरनाक अपराध के ज़िम्मेदार सभी लोगों के ख़िलाफ़ तुरंत कार्यवाही होनी चाहिए।दुख की इस घड़ी में मृतकों के परिवारजनों को मेरी संवेदनाएँ। pic.twitter.com/CYoBB0mJWe
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 8, 2021
वहीं, प्रियंका ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए सरकार पर कटाक्ष किया है।
PM: “मैंने ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी”
CM: "ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं। कमी की अफवाह फैलाने वालों की संपत्ति जब्त होगी।"
मंत्री: “मरीजों को जरूरत भर ऑक्सीजन दें। ज्यादा ऑक्सीजन न दें।”
आगरा अस्पताल: "ऑक्सीजन खत्म थी। 22 मरीजों की ऑक्सीजन बंद करके मॉकड्रिल की।"
ज़िम्मेदार कौन? pic.twitter.com/DbiqtILE27
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 8, 2021
बता दें के आगरा के पारस अस्पताल में घटी इस घटना में 22 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत होने के आरोप लगे हैं। अस्पताल के एक डॉक्टर पर आरोप है कि मरीजों का लोड कम करने के लिए उसने मर्डर करना शुरू कर दिया। इसके लिए वह गंभीर मरीजों की ऑक्सीजन पांच मिनट के लिए बंद कर देता था। जिसकी वजह से 22 मरीजों की मौत हो गई।
इस पूरे मामले का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो में डॉक्टर अपनी करतूत कबूल करता साफ दिखाई दे रहा है।