featured यूपी

आगरा: महिला के आठवें आशिक ने की सातवें पति की हत्या की, जानिए पूरा मामला

आगरा: महिला के आठवें आशिक ने की सातवें पति की हत्या, जानिए पूरा मामला

आगरा: जिले में प्यार, शादी और हत्या की अनोखी कहानी सामने आई है। जिले के एमडी पर स्पीड कलर लैप के पास 26 जून को राजेंद्र नाम के शख्स की हत्या हो जाती है। पुलिस के मुताबिक यह हत्या बदमाशों ने नहीं की थी।

पत्नी ने दी थी गलत जानकारी

मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया था कि चार लोग आए थे और उसके पति की हत्या कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने लगभग 80 सीसीटीवी कैमरों से मामले की जांच की तो मामला कुछ और ही निकला। पुलिस ने कहा जेमव जो की मृतक की पत्नी है झूठ बोल रही है। मृतक राजेंद्र यादव को बदमाशों ने नहीं मारा बल्कि उसके पति के आशिक ने मारा है।

राजेंद्र यादव से की थी सातवीं शादी

पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा राजेंद्र से उसकी सातवी शादी थी। पत्नी जेमव के आठवें आशिक राजू ने उसके सातवें पति की हत्या की थी। पुलिस ने हत्या के आरोपी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्य हत्यारें को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक 26 जून को एक युवक का शव मिला था। इसकी पहचान फिरोजाबाद निवासी राजेंद्र के रूप में हुई थी। घटना के स्थान पर मृतक की पत्नी और तीन बच्चे भी मिले थे। पहली तहरीर में पत्नी जेमव ने बताया कि चार लोग आए थे और उसके पति की हत्या करके फरार हो गए। जेमव का पति कबाड़ी था और सामने झोपड़ी में रहता था।

पुलिस मृतक की बेटी की मदद से सुलझाया केस

पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर जांच पड़ताल शुरू की। जांच में पुलिस ने एक व्यक्ति को भागते देखा। पुलिस ने शक के आधार पर भागते व्यक्ति का सीसीटीवी वीडियो राजेंद्र यावक की बेटी को दिखाया। बेटी ने बाताय कि सीसीटीवी वाला व्यक्ति राजू उर्फ सुखदेव है। जो कि कबाड़ का काम करता है। और उसके घर आया करता था। पुलिस इस व्यक्ति की तलाश में जुट गई और गिरफ्तार भी कर लिया।

झगड़े के बीच सिर पर मारा था सिलेंडर

पुलिस ने जब इस शख्स को गिरफ्तार किया तो इसने अपना नाम राजू बताया। इसने कहा वह जेमव से प्यार करता है। और उसके साथ रहना चाहता है। लेकिन हम दोनों के बीच राजेंद्र जो जेमव का सातवा पति है उसके बीच में आ रहा है। रात में गुस्से के दौरान इसने राजेंद्र यादव के सिर पर छोटा सिलेंडर मार दिया और मौके से भाग गया। इसी बीच राजेंद्र की मौत हो गई।

पत्नी ने साक्ष्य मिटाने की कोशिश की थी

राजेंद्र की मौत के बाद पत्नी ने साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। जेमव ने पुलिस हिरासत में बताया की राजू के द्वारा पति की हत्या होने पर वह घबरा गई थी। तभी खून और साक्ष्य मिटाने की कोशिश की थी। उसने बताया राजेंद्र और उसकी यह सातवी शादी थी।

जेमव पहले सात पतियों को छोड़ चुकी है

इससे पहले वह अपने छह पतियों को छोड़ चुकी थी। वह राजेंद्र के साथ रहना चाहती थी। इन दोनों की बीच राजू आ गया । राजू जेमव से प्यार करने लगा था और वह उसके साथ रहना चाहता था। इंकार करने पर भी वह मानने को तैयार नहीं था। बाद में उसने मेरी पति की हत्या भी कर दी। जेमव ने कहा उसे लगा वह हत्या के मामले में फंस जाएगी इसीलिए मौके से साक्ष्य मिटाने की कोशिश की।

Related posts

अवध शिल्पग्राम में जल्द मिलेगी 600 बेड की सुविधा, तैयार हो रहा कोविड अस्पताल

Aditya Mishra

कोरोना ने बर्बाद किया साल, प्रतियोगी छात्रों ने की बड़ी मांग

sushil kumar

सीएम अमरिंदर ने की गृहमंत्री से मुलाकात,बढ़ते उग्रवाद को लेकर जताई चिंता

lucknow bureua