featured बिहार

68 और संक्रमित मिलने के बाद बिहरा राज्य में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 346 हो गई

कोरोना वायरस 1 68 और संक्रमित मिलने के बाद बिहरा राज्य में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 346 हो गई

पटना। बिहार में कोरोना का प्रकोप हर रोज रफ्तार पकड़ रहा है। सोमवार को इस महामारी की चपेट में तीन और जिले मधुबनी, दरभंगा और पूर्णिया भी आ गए।  राज्य में एक दिन में कुल 69 संक्रमित मिले हैं। इसके पूर्व 25 अप्रैल को एक दिन में 56 संक्रमित मिले थे। 68 और संक्रमित मिलने के बाद राज्य में इनकी कुल संख्या 346 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि सोमवार को सर्वाधिक संक्रमित मुंगेर और रोहतास से मिले हैं। मुंगेर से आज कुल 22 और रोहतास से 16 संक्रमित की जानकारी मिली है। संजय कुमार ने बताया कि सोमवार को पटना से छह संक्रमित मिले हैं। 

बता दें कि प्रधान सचिव ने बताया कि आज तीन नए जिलों में कोरोना का असर पहुंचा है। ये जिले हैं दरभंगा, पूॢणया और मधुबनी। उन्होंने बताया मधुबनी से पांच, दरभंगा और पूॢणया से एक-एक संक्रमित मिले हैं। इन लोगों की कांटेक्ट हिस्ट्री और ये कोरोना की चपेट में कैसे आए इसका विवरण जिलों से प्राप्त किया जा रहा है। सोमवार को ही भोजपुर से सात और औैरंगाबाद से पांच संक्रमित मिले हैं। इन दोनों जिलों में पूर्व में भी संक्रमित मिले हैं। हो सकता है यह उन्हीं की चेन हों। प्रधान सचिव ने कहा इनकी हिस्ट्री पता की जा रही है। 

https://www.bharatkhabar.com/13-new-corona-patients-in-first-test-report-of-corona-virus-in-bihar-11-new-patients-found-in-second-test-report-again/

संजय कुमार ने बताया कि इन जिलों के अलावा सोमवार को सारण से एक, नवादा से एक और लखीसराय से तीन पॉजिटिव मिले हैं। लखीसराय में काफी दिनों बाद कोई संक्रमित मिला है। इसके पूर्व यहां से एक और पॉजिटिव मिला चुका है। उन्होंने बताया कि आज कुल 68 पॉजिटिव मिले हैं। जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 345 हो गई है। सिवान  30,  नालंदा  35,  मुंगेर  90,  बेगूसराय  9,  पटना  39,  गया  6,  बक्सर  25,  गोपालगंज  12,  नवादा  4,  सारण  4,  लखीसराय  4,  भागलपुर 5,  वैशाली  2, भोजपुर  9, रोहतास  31  और पूर्वी चंपारण  5, बांका  2, कैमूर 14, मधेपुरा 1, औरंगाबाद 7, अरवल 4, जहानाबाद 1, मधुबनी 5, दरभंगा 1, पूर्णिया 1, कुल संख्या 345

मुंगेर जिले के जमालपुर में बिहार के अबतक के सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। बिहार के मुंगेर जिले में 15 अप्रैल को शुरू हुआ COVID-19  का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार कोरोना मरीज मिलने के बाद एक बार जो चेन बनी थी वो चेन टूट जाने के बाद फिर एक नई चेन बन गई है जिसे तोड़ने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग परेशान है और ये लंबी चेन बनती जा रही है।

Related posts

लखनऊ : लुलु मॉल के बाहर हंगामा, नमाज के विरोध में हनुमान चालीसा पढ़ने पहुंची करणी सेना, पुलिस से हुई झड़प

Rahul

इन कंपनियों पर आफर बनकर टूटा कोरोना का कहर , गिरती अर्थव्यवस्था से कैसे बचेगा भारत?

Mamta Gautam

विवादित राफेल सौदे को लेकर संसद में कैग की रिपोर्ट पेश किए जाने की संभावना

Rani Naqvi