featured दुनिया

बलूचों के बाद पश्तूनों का आरोप, पाकिस्तान करना चाह रहा है उनको तबाह

Pastoons बलूचों के बाद पश्तूनों का आरोप, पाकिस्तान करना चाह रहा है उनको तबाह

इस्लामाबाद। बलूचिस्तान के बाद पाकिस्तान के खिलाफ अब पश्तूनों ने भी आवाज उठाना शुरु कर दिया है। पश्तूनों का कहना है कि पाकिस्तान उन्हे मिटाने के फिराक में लगा हुआ है। आरोप है कि पाकिस्तान की वह सीमा जो अफगानिस्तान से सटी हुई है वहां पर आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जिसमें हजारों की जान जा चुकी है। साथ ही इस अभियान की वजह से हजारों की संख्या में लोग बेघर भी हो चुके है। बताया जा रहा है कि अब पश्तून अफगानिस्तान की शरण ले रहे हैं।

pastoons

गौरतलब है कि पाकिस्तान के खिलाफ उसी देश के लोगों ने मुहिम चला दी है। पाकिस्तान के खिलाफ आरोप लगते रहे हैं कि पहले पाकिस्तान बलूचो के साथ अन्याय करता रहा है और अब पश्तूनों का भी कहना है कि उन्हे खत्म करने की साजिश की जा रही है। पश्तूनों का कहना है कि पाकिस्तान ओर वायुसेना के हमलों की वजह से उन्हे देश छोड़ने और अफगानिस्तान की शरण लेने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

लोगों का कहना है लगातार किए जा रहे हमलों के चलते उनके जन और धन दोनों को नुकसान पहुंच रहा है और इसी के चलते हजारों की जान भी जा चुकी है। लोगों का यह भी कहना है पाकिस्तान कोई नया ऐसा नहीं कर रहा है बलिक पिछले चालीस साल से उनपर थोपे हुए है।

पश्तूनों को बनना पड़ रहा है शरणार्थी- सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्तून अब भारी संख्या में अफगानिस्तान की शरण ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि शरणार्थियों में से लोगों का कहना है कि पाकिस्तान सरकार ने बिना किसी चेतावनी के अचानक से बमबारी करना शुरु कर दिया, ऐेसे में उन्हे तैयार होने का भी समय नहीं मिला, इसी दौरान आनन फानन में कई सारे लोग मारे भी गए। सेना ने हमारे लोगों को परेशान किया है। लोगों का कहना है कि पाकिस्तान दावा कर रहा है कि वे तालीबान के पीछे है और इस रास्ते में जो भी आ रहे हैं उनहे वो बर्बाद कर रहे हैं।

पाकिस्तान कर रहा है पश्तूनों को तबाह करने की साजिश- इसके साथ ही शरणार्थियों का कहना है कि यह सब जानते हैं कि ये आतंकी कहां छिपे होते हैं और इन्हे कौन पनाह देता है। हमारे लोग आतंकियों का कभी साथ नहीं देते हैं, और ना ही हम लोगों ने कभी आतंकियों को शरण दी है। पाकिस्तान की यह साजिश है कि हमें वह तबाह करना चाहता है, इसी कारण वह ऐसा कर रहा है।

Related posts

केंद्रीय रेलवे बोर्ड के चैयरमेन ने राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों का किया निरीक्षण

Rani Naqvi

डब्ल्यूडब्ल्यूई अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में अपना दम-खम दिखाएगी कविता देवी

lucknow bureua

किसानों की महापंचायत में हजारों की संख्या में शामिल हुए किसान, सड़कें, फ्लाईओवर हुए जाम

Nitin Gupta