featured मध्यप्रदेश राज्य

मध्यप्रदेशः लागत में 50 प्रतिशत जोड़कर तय होंगे फसल के समर्थन मूल्य-शिवराज सिंह चौहान

शिवराज चौहान1 मध्यप्रदेशः लागत में 50 प्रतिशत जोड़कर तय होंगे फसल के समर्थन मूल्य-शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेशःमुख्यमंत्री ने सीधी जिले के अमरपुर में कहा कि राज्य सरकार किसानों की लागत में 50 प्रतिशत जोड़कर उनकी फसल का समर्थन मूल्य तय करेगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष धान का उपार्जन 1700 रूपये प्रति क्विंटल की दर से किया जाएगा। चौहान आज अमरपुर में 204 करोड़ की लागत की महान परियोजना के द्वितीय चरण का भूमि-पूजन कर रहे थे।। मुख्यमंत्री ने सीधी जिले में करीब 39 करोड़ रूपये के विकास और निर्माण कार्यो का शिलान्यास एवं भूमि-पूजन भी किया।

 

शिवराज चौहान1 मध्यप्रदेशः लागत में 50 प्रतिशत जोड़कर तय होंगे फसल के समर्थन मूल्य-शिवराज सिंह चौहान
मध्यप्रदेशः लागत में 50 प्रतिशत जोड़कर तय होंगे फसल के समर्थन मूल्य-शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेशःवृहद परियोजना नियंत्रण मण्डल ने 1925 करोड़ की निविदाओं को स्वीकृत मिली

चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 40 लाख हेक्टेयर में सिंचाई की व्यवस्था की है। बाणसागर परियोजना से पूरे विन्ध्य क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया गया है। गुलाब सागर महान परियोजना से सीधी जिले में सिंचाई का विस्तार किया जा रहा है।

बान-सुजारा सिंचाई परियोजना से बुन्देलखंड के अंचल में हरियाली, खुशहाली और समृद्धि आयेगी-शिवराज सिंह चौहान

महान परियोजना बहरी नहर विस्तार द्वितीय चरण में 25 किमी महान मुख्य नहर तथा 72 किमी माइनर नहरों का निर्माण होगा। निर्माण पूर्ण होने पर सीधी एवं सिहावल विकासखण्ड के 75 ग्रामों की 7424 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। इस योजना से 27 हज़ार से अधिक कृषक लाभान्वित होंगे।

लाभान्वित कृषकों की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में सुधार होगा, भू-जल स्तर में वृद्धि होगी,पशुओं को पर्याप्त चारा एवं पानी की उपलब्धता होगी।मुख्यमंत्री ने जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से आग्रह किए कि वे योजनाओं का लाभ लेने के लिए अधिकार के साथ आगे आएं। सरकार ने विकास के साथ जनता की ज़िन्दगी बदलने का अभियान शुरू किया है

महेश कुमार यदुवंशी

Related posts

1 फरवरी 2022 का राशिफल: अनावश्यक खर्चों से बचना है जरूरी, जानें आज का राशिफल

Neetu Rajbhar

bharatkhabar

आज मिलेगा बिहार को अपना सरताज! मतगणना जारी

Hemant Jaiman