featured धर्म

1 फरवरी 2022 का राशिफल: अनावश्यक खर्चों से बचना है जरूरी, जानें आज का राशिफल

aaj-ka-rashifal-

ज्योतिष शास्त्र में दैनिक राशिफल का काफी महत्व होता है। राशिफल की गणना पंचांग पर आधारित होती है। आज के पंचांग के अनुसार 1 फरवरी 2022 मंगलवार का दिन माघ मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। हिंदू धर्म में इस तिथि का काफी महत्व माना जाता है। माघ मास की अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या भी कहा जाता है। आज चंद्रमा मकर राशि में विराजमान रहेगा तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि – व्यापार से जुड़े मामलों में सोच समझकर निर्णय लें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की का योग बना हुआ है। लव लाइफ में सुधार आएगा।

वृषभ राशि – स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेम संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का ध्यान रखें।

मिथुन राशि – स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है। खान-पान में परहेज बनाए रखें। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कर्क राशि – व्यापार से जुड़े मामले में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्‍या राशि – मानसिक समस्याओ  का सामना करना पड़ सकता है। उलझनो में न पड़े। मानसिक शांति बनाए रखें। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। लव लाइफ में सुधार आएगा।

तुला राशि – पारिवारिक समस्याओं के कारण मानसिक अशांति उत्पन्न हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। अधिक खर्च करने से बचें।

वृश्चिक राशि – स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान दें। कारोबार से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु राशि – आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कर्ज देने से बचें। निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें।

मकर राशि – मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। प्रेम संबंधों में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। वाद-विवाद की स्थिति से बचें। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।

कुंभ राशि – मानसिक समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में कमी आ सकती है। व्यापार से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। आत्मविश्वास बनाए रखें। सफलता अवश्य मिलेगी।

मीन राशि – मीन राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेगी। नौकरी में प्रमोशन का योग बना हुआ है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा।

 

Related posts

अलविदा 2017: अतंर्राष्ट्रीय कोर्ट में भारत को साल 2017 में मिली थी ये कामयाबी

Breaking News

India Post Recruitment 2021: भारतीय डाक में नौकरी करने का पायें सुनहरा मौका, जानें आवेदन करने की आखिरी तारीख़

Kalpana Chauhan

Drone In Punjab: पाकिस्तान सीमा पर अमृतसर में बीएसएफ को मिला चाइनीज ड्रोन

Rahul