featured Breaking News देश

उप्र : मोदी सरकार पर बरसी ‘आप’, पुतला फूंका

putla उप्र : मोदी सरकार पर बरसी 'आप', पुतला फूंका

लखनऊ। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री सहित विधायकों की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। इसी क्रम में राजधानी में हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर एकजुट हुए कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। प्रदेश प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार के इशारे पर ‘आप’ विधायक दिनेश मोहनिया के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया। मुकदमे के आधार पर दिल्ली पुलिस ने मोहनिया को प्रेस कान्फें्रस के दौरान ही गिरफ्तार कर लिया। ऐसा कभी नहीं हुआ था। आपातकाल को काला दिन बताने वाली भाजपा भी दिल्ली में इमर्जेंसी को दोहरा रही है, लोकतंत्र की हत्या कर रही है।’’kejriwal team -aap

 

 

महेश्वरी के मुताबिक, केंद्र सरकार के इस रवैये से नाराज सभी विधायक दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के आवास जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने सिसोदिया सहित सभी विधायकों को गिरफ्तार कर लिया। यह अन्याय की पराकाष्ठा है।

संयोजक गौरव माहेश्वरी का कहना है कि उप्र में भी भाजपा तानाशाही रवैया अपनाकर लोकतंत्र के ढांचे को खत्म करना चाहती है। लेकिन ‘आप’ मोदी सरकार के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के जन लोकपाल विधेयक सहित जनहित के कई विधेयकों को लौटाकर मोदी ने ‘न काम करूंगा न करने दूंगा’ का संदेश दिया है।
( आईएएनएस )

Related posts

INDvsAUS: पहले टेस्ट मैंच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 31 रनों से दी मात

Ankit Tripathi

नमामि गंगे योजना के तहत महत्वाकांक्षी गंगा यात्र बलिया से रवाना, सीएम योगी ने बिजनौर में की पूजा

Rani Naqvi

दो दिवसीय दौरे पर देहरादून जाएंगे अमित शाह, भव्य स्वागत को तैयार पार्टी के कार्यकर्ता

Breaking News