#Meerut featured यूपी

मेरठ: केजरीवाल की किसान पंचायत से पहले संजय सिंह के बिगड़े बोल, सरकार को कह दिया नमक हराम  

यूपी की सियासत में AAP की एंट्री, मेरठ में किसान पंचायत करेंगे केजरीवाल   

मेरठ: उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने मोर्चा संभाल लिया है। आम आदमी पार्टी यूपी की सियासत में एंट्री करने के मूड में है, जिसके लिए चुनावी माहौल बनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत होगी किसान पंचायत से।

यह भी पढ़ें: UP: 11वीं का छात्र है या कैलकुलेटर मशीन, याद हैं 100 करोड़ तक के पहाड़े

सोमवार को मेरठ पहुंचे आप सांसद संजय सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मेरठ में 28 फरवरी को किसान महापंचायत की जाएगी, जिसमें खुद दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल होंगे। वहीं, पत्रकारों से बातचीत के दौरान किसान आंदोलन को लेकर सांसद संजय सिंह भड़क उठे और केंद्र सरकार को नमक हराम कह दिया। उन्‍होंने कहा, सरकार जिन किसानों का नमक खाती है, जिन अन्‍नदाताओं का अनाज खाती है, उसी की नहीं सुन रही है। ये सरकार नमक हराम सरकार है।

संजय सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के मुंह में किसानों के लिए संवेदना शब्‍द नहीं हैं, वह सदन में किसानों के लिए एक शब्‍द तक नहीं बोलते। वहीं, अगर कोई किसान आंदोलन का समर्थन करता है, किसानों के हक में बोलता है तो उसे देशद्रोही, राष्‍ट्रद्रोही और राज्‍यद्रोही करार दिया जाता है, ऐसा कैसे चलेगा।

मेरठ में किसानों को साधने की तैयारी

आम आदमी पार्टी किसान पंचायत के जरिए मेरठ के किसानों को साधने की कोशिश में है। सांसद संजय सिंह ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मेरठ में किसान पंचायत करेंगे। इसके लिए बेरोजगार युवाओं, व्यापारियों और शोषित वर्ग के लोगों का आह्वान किया है।

जनता के लिए भी घातक हैं कृषि कानून

पत्रकार वार्ता में आप सांसद ने कहा, आंदोलन के दौरान करीब 200 किसान शहीद हुए हैं। ये कानून देश के किसान के लिए नहीं बल्कि देश की जनता के लिए भी घातक हैं। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, इस कानून को पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाया गया है। किसान जहां बैठे हैं, वहां ऐसे कटीले तार गाड़े गए हैं, जैसे दुश्‍मन देश की सेना आने वाली है।

 

 

बजट पर भी साधा निशाना

वहीं, बजट पर भी निशाना साधते हुए सांसद संजय सिंह ने कहा कि, बजट पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाया गया है। यह सरकारी संपत्तियों को बेचने वाला बजट है। उन्‍होंने कहा कि, मेरठ आंदोलन की धरती है और अरविंद केजरीवाल भी मेरठ की धरती से आंदोलन का बिगुल फूंकेंगे।

भाजपा पर दिल्‍ली हिंसा का आरोप

पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिल्‍ली हिंसा का आरोप भाजपा पर लगाते हुए आप सांसद ने कहा कि, दिल्‍ली में दंगे और हिंसा भाजपा ने ही करवाए हैं। जब से अमित शाह केंद्रीय गृहमंत्री बने हैं दिल्‍ली की कानून व्‍यवस्‍था लगातार ध्‍वस्‍त हो रही है। कानून व्‍यवस्‍था मुख्‍यमंत्री केजरीवाल के हाथों में देकर देखें कि हम कैसे सुधारते हैं दिल्‍ली की कानून व्‍यवस्‍था।

 

Related posts

3 अक्टूबर 2022 का राशिफल, जानिए आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Rahul

आत्मनिर्भर भारत की योजना पर सवालिया निशान..

Rozy Ali

बाराबंकी सड़क हादसाः घायल चश्मदीद ने बताया हादसे का सच, 18 लोगों की मौत 19 घायल

Shailendra Singh