featured धर्म

3 अक्टूबर 2022 का राशिफल, जानिए आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

aaj ka rashifal 2 3 अक्टूबर 2022 का राशिफल, जानिए आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Aaj Ka Rashifal: ng को सोमवार है। सोमवार का दिन भोले शंकर को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भोले शंकर की की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल…….

मेष
आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र एवं स्थान में परिवर्तन हो सकता है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

वृष
व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। भागदौड़ बढ़ेगी। खर्च अधिक रहेंगे। अपनी भावनाओं के वश में रखें। आत्मसंयत रहें।

मिथुन
संयत रहें। माता-पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धन के अभाव का भी सामना करना पड़ सकता है। मन अशान्त रहेगा।

कर्क
मन परेशान हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

सिंह
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। संयत रहें। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती हैं। कारोबार में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। भागदौड़ बढ़ेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।

कन्या
आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। मन परेशान रहेगा।

तुला
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। पिता का भी सहयोग मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।

वृश्चिक
मानसिक शान्ति‍ रहेगी। बातचीत में संयत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर भी मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

धनु
मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। कार्यभार बढ़ेगा।

मकर
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेखनाद‍ि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आय में वृद्धि हो सकती है। नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता रहेगी।

कुंभ
कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे।

मीन
आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश भी जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

Aaj Ka Panchang: आज 3 अक्टूबर 2022 सोमवार का दिन है। आश्विन मास की शुक्ल पक्ष अष्टमी 04:37 PM तक उसके बाद नवमी है। सूर्य कन्या राशि पर योग- अतिगण्ड,करण-बव और बालव आश्विन मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 3 अक्टूबर का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि-अष्टमी 04:37 PM तक उसके बाद नवमी
  • नक्षत्र-पूर्वाषाढा 12:25 AM, Oct 04 तक
  • करण-बव और बालव
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग-अतिगण्ड
  • वार-सोमवार,

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय–6:23 AM
  • सूर्यास्त-6:08 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय-1:34 PM, 3 अक्टूबर
  • चन्द्रास्त- 12:20 AM, 4 अक्टूबर
  • राहु काल-04:41 PM से 06:09 PM तक

Related posts

Leh Army Truck Accident: लेह में सैनिकों की मौत पर अमित शाह से लेकर राहुल गांधी तक ने जताया दुख

Rahul

चारा घोटाला में लालू प्रसाद यादव दोषी करार, 3 जनवरी को होगा सजा का एलान

Rani Naqvi

पर्यटन विभाग करेगा उत्तराखंड कार्निवाल का आयोजन, पहाड़ की संस्कृति और सभ्यता का होगा प्रदर्शन

mahesh yadav