देश featured

दिल्ली निगम चुनावों में आप की हार पर बोले विश्वास, जनता ने हराया

kumar 1 दिल्ली निगम चुनावों में आप की हार पर बोले विश्वास, जनता ने हराया

नई दिल्ली। दिल्ली निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी को मिली शिकस्त के बाद पार्टी में इस्तीफों की लड़ी सी लग गई है। अब तक आधा दर्जन से ज्यादा नेता पार्टी से निकारा कर लिया है। इसी बीच पार्टी के दिग्गज नेताओं में शुमार कुमार विश्वास का बयान आया है।

kumar 1 दिल्ली निगम चुनावों में आप की हार पर बोले विश्वास, जनता ने हराया

विश्वास ने पार्टी पर तंज कसते हुए कहा है कि पार्टी की हार का कारण ईवीएम नहीं बल्कि लोगों से संवाद की कमी है।कुमार ने आरोप लगाया कि पार्टी ने चुनाव से जुड़े एवं अन्य फैसले बंद कमरों में लिए जिससे एमसीडी चुनाव में सही प्रत्याशियों का चयन नहीं हो पाया। ज्ञात हो कि एमसीडी चुनाव के बाद से ही पार्टी के बड़े नेता ये आरोप लगाते रहे हैं कि दिल्ली में पार्टी की हार का कारण ईवीएम में गड़बड़ी है जिसकी जांच होनी चाहिए।

कुमार विश्वास ने कहा कि दिल्ली में पार्टी को ईवीएम ने नहीं जनता ने हराया है। हम अपने कार्यकर्ताओं से सही से संवाद नहीं कर पाए। कुमार को केजरीवाल की इस बात पर भी आपत्ति है कि उन्होंने कश्मीर में सेना के सर्जिकल स्ट्राइक मामले पर प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना की। कुमार का कहना है कि केजरीवाल को ऐसा नहीं बोलना चाहिए था। कुमार ने माना कि फिलहाल पार्टी में बड़े बदलाव की जरूरत है। कुमार ने माना कि ईवीएम की गड़बड़ी एक मुद्दा हो सकता है लेकिन इसे उठाने का सही मंच कोर्ट और चुनाव आयोग है जहां जाकर हम अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

विश्वास ने कहा कि हमें यह करना होगा कि हम जंतर-मंतर पर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंगे या फिर मोदी, कांग्रेस या ईवीएम के खिलाफ। उन्होंने कहा कि पंजाब और दिल्ली में आप की हार के बाद अब हमें इसमें बदलाव के बारे में मिलकर सोचना होगा। गोपाल राय को दिल्ली आप का संयोजक बनाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वह सक्षम व्यक्ति हैं और ये फैसला पार्टी में बहुमत से हुआ है।

विश्वास ने माना कि हम दिल्ली के लोगों तक अपने काम को नहीं पहुंचा पाए जिसके लिए अब पार्टी में बदलाव किए जाने की जरूरत है। बता दें कि केजरीवाल में एक हफ्ते में दूसरी बार पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। इससे पहले कुमार विश्वास ने एक वीडियो जारी कर केजरीवाल को नसीहत दी थी। मामले को संभालते हुए केजरीवाल ने इसकी तारीफ की और अपने सभी कार्यकर्ताओं और विधायकों को इस वीडियो को देखने की अपील भी की थी।

Related posts

#नवरात्रि का चौथा दिन: आज मां कूष्मांडा को करें प्रसन्न, जाने कैसे होती है पूजा

Nitin Gupta

पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी को हुआ ब्रेन हैमरेज, अस्पताल में भर्ती

Breaking News

कौन होगा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सस्पेंस बरकरार….वसुंधरा अमित शाह की होगी मुलाकात

mohini kushwaha