देश बिहार मनोरंजन राज्य

बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने आमिर खान, 25 लाख का दिया डोनेशन

aamir khan donation bihar flood victim

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनको यूं ही नहीं मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता। वो इसके लायक हैं इसलिए लोग उनको इस नाम से बुलाते हैं। दरअसल आमिर इंसानियत का फर्ज निभाते हुए बिहार के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे हैं उन्होंने बाढ़ पीड़ितो के लिए 25 लाख रूपये दिए हैं। बिहार के हालातों को जल्द से जल्द सामान्य बनाने के लिए सामने आए हैं। एएनआई की जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि आमिर खान ने बाढ़ पीडितों के लिए 25 लाख की आर्थिक मदद दी है। आमिर ने 25 लाख के चेक को कोरियर के जरिए सीएम नीतीश कुमार के ऑफिस में भिजवाया है।

aamir khan donation bihar flood victim
aamir khan donation bihar flood victim

बता दें कि आमिर द्वारा किया गया कोई पहला नेक काम नहीं है इससे पहले भी उन्होंने असम में बाढ़ पीड़ितों के लिए पैसे डोनिट किए थे। आमिर पीड़ितो की मदद के लिए हमेशा आगे आते हैं। समाज को लेकर आमिर खान का रवैया बहुत ही सॉफ्ट है। समाज के प्रति वो अपने कर्तव्य को पूरी भावना के साथ निभाते हैं।

Related posts

राजनाथ की तारीफ के बाद सैफुल्लाह के पिता ने कहा ‘शुक्रिया’

shipra saxena

जानिए- कब और किन पर लाया गया महाभियोग प्रस्ताव, अब निशाने पर सीजेआई दीपक मिश्रा

piyush shukla

काशी विश्वनाथ बनेगा पूर्वांचल के विकास, व्यापार और रोजगार का कारीडोर

Neetu Rajbhar