featured दुनिया

मैक्सिको के दूरंगो शहर में विमान दुर्घटनाग्रस्त,85 यात्री घायल

मैक्सिको के दूरंगो शहर में विमान दुर्घटनाग्रस्त,85 यात्री घायल

नई दिल्ली: मैक्सिको के दूरंगो शहर में खराब मौसम की वजह से मंगलवार रात एयरोमैक्सिको एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में किसी के मारे जाने की खबर सामने नहीं आई है। वहीं इस दुर्घटना में 85 यात्री घायल हो गए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। विमान में क्रू समेत 101 यात्री सवार थे। फ्लाइट एएम 2431 दूरंगो ग्वादालूपे विक्टोरिया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से राजधानी मैक्सिको सिटी जा रही थी।

मैक्सिको मैक्सिको के दूरंगो शहर में विमान दुर्घटनाग्रस्त,85 यात्री घायल

 

अफसरों के मुताबिक, विमान ने तेज बारिश और ओले गिरने के दौरान उड़ान भरने की कोशिश की थी। उड़ान भरने के करीब 15 मिनट बाद यह हादसा हो गया। दूरंगो के गवर्नर एइसपुरो ने चश्मदीदों के हवाले से बताया- “नीचे गिरने से पहले विमान में जोरदार धमाका हुआ था। फिर आग लग गई। ये अच्छा रहा कि इतने जबर्दस्त हादसे के बाद भी किसी की मौत नहीं हुई।”

 

 

इस हादसे में बचे एक यात्री ने मीडिया को बताया- “मुझे कुछ सेकंड के लिए ऐसा लगा, जैसे तेज झोंके ने विमान को हिला दिया। इसके बाद विमान नीचे गिरा और जोरदार धमाका हुआ। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था। ये मेरा दूसरा जन्म है।” एक और यात्री ने कहा कि विमान गिरने के बाद जिसको जहां जगह मिली, वहां से उन्होंने दौड़ना शुरू कर दिया। चारों तरफ आग और धुआं था।

 

ये भी पढें:

अफगानिस्तान में हुआ आत्मघाती हमला,26 लोगों की मौत

अफगानिस्तान में खुफिया विभाग के कर्मचारियों पर हुआ आत्मघाती हमला,5 की मौत

By: Ritu Raj

 

 

Related posts

राज्यमंत्री सुनील भराला ने प्रधानमंत्री की योजना का किया स्वागत , कहा -करोड़ों श्रमिकों को मिलेगा लाभ

Rani Naqvi

गोवा के मुख्यमंत्री को राजकीय सम्मान के साथ सदा-सदा के लिए विदा किया

bharatkhabar

जमीन घोटाला: नौ साल पहले मृत किसान का पुलिस ने बयान किया दर्ज

Breaking News